CM धामी ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण, स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

CM पुष्कर सिंह धामी ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज त्योहारी सीजन के मद्देनजर ISBT देहरादून का औचक निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों, टिकट बुकिंग काउंटर एवं कैंटीन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत भी की। ISBT में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि स्वच्छता व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो संबंधित अधिकारियों एवं जो कंपनी इस व्यवस्था को देख रही है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

uttarakhand CM pushkar singh Dhami inspection ISBT instructions officials regarding cleanliness

जल्द ही ISBT का दुबारा निरीक्षण किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ISBT पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कि जाए एवं शौचालयों में स्वच्छता एवं पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही ISBT का दुबारा निरीक्षण किया जाएगा। यदि तब तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं पाई गई तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने टिकट बुकिंग काउंटर के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि ISBT से विभिन्न क्षेत्रों के लिए जाने वाली बसों के रवाना होने से पहले अनाउंसमेंट की समुचित व्यवस्था की जाए। धामी ने कहा कि जल्द ही परिवहन विभाग की बैठक ली जाएगी और अन्य बस अड्डों का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ISBT के आस-पास अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ISBT के आसपास सौंदर्यीकरण भी किया जाए साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए की ISBT पर लगे सभी CCTV कैमरे हमेशा चालू रहें। त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+