जुहू बीच पर CM धामी ने बच्चों के साथ खेल क्रिकेट, सेल्फी के लिए उत्साहित दिखे लोग
Mumbai: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अक्सर आम लोगों के बीच पहुँच जाते हैं। उनका यह अंदाज़ हमेशा सुर्खियां बटोरता है। धामी लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के सिलसिले में इन दिनों महाराष्ट्र दौरे पर हैं। इस दौरान सोमवार सुबह उन्होंने मुंबई के जुहू बीच पर मॉर्निंग वाक की और बच्चों के साथ क्रिकेट खेला।इस दौरान लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई के जुहू बीच पर मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे आमजनों से भी मुलाकात की। मुम्बई वालों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भाजपा सरकार के किए गए प्रयासों की सराहना की। इस दौरान लोगों ने धामी ने लोगो को चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जुहू बीच, मुंबईविकास और सुशासन की पिच पर नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा उत्तराखण्ड। जब लोग हमारे प्रदेश की प्रशंसा करते हैं तो मस्तक गर्व से ऊँचा हो जाता है।
ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केसोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो साझा करते ही रहते हैं। जिसमे वह लोगों के बीच जाकर उनके साथ संवाद स्थापित करते हैं।
यह भी पढ़ें देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को ध्वस्त करेंगे मोदी, मुंबई में विपक्ष पर बरसे उत्तराखंड के सीएम धामी











Click it and Unblock the Notifications