कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे पर CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना

Uttarakhand News: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में आज सुबह कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के कई कोच पटरी से नीचे उतर गए।

इस हादसे में करीब 15 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए है। स्थानीय अधिकारी और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और घायलों की मदद करने तथा मलबे से शवों को निकालने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

वहीं इस घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक प्रकट किया है। सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाई गुड़ी में ट्रेन दुर्घटना का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी भी दुर्घटना स्थल पर जा रहे हैं।'

वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हादसे के पीड़ितों को दी जाने वाले अनुग्रह राशि बढ़ा दी गई है। अब हादसे में मरने वाले के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5-2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल होने वालों को 50-50 हजार सहायता राशि दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+