उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का दावा, पांचों लोकसभा सीट जीतकर करेंगे क्लीन स्वीप
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य मे इस बार पांचो लोक सभा सीटो पर भाजपा का परचम लहरायेगा। इसके लिए भाजपा और कार्यकर्ताओ के पास प्रयाप्त आधार भी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा कार्य कर्ता आधारित पार्टी है और आज वह जो भी है, वह कार्यकर्ताओं के बूते ही कार्य कर रहे है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे उन्होंने कहा कि राज्य मे महा जनसंपर्क अभियान सबका नैतिक दायित्व है। उतराखंड की टीम ने हाल ही मे ऐतिहासिक जीत हरिद्वार मे दिलाई है।
पांचो लोक सभा सीटो पर भाजपा का परचम लहरायेगा
पंचायत चुनाव मे राज्य गठन के बाद अब तक पहली बार हरिद्वार मे निकायों मे जीत मिली है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से राज्य मे इस बार पांचो लोक सभा सीटो पर भाजपा का परचम लहरायेगा। इसके लिए भाजपा और कार्यकर्ताओ के पास प्रयाप्त आधार भी है। राज्य मे केंद्र की सहायता से डेढ़ लाख करोड़ की योजनाएं संचालित हो रही है। देश और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से लगाव रहा है और इसका लाभ राज्य को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक मे बेहतर प्रदर्शन और विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे के बाद भी भाजपा का मत प्रतिशत स्थिर रहा।
जनता का विश्वास भाजपा के साथ
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने विकास के ऐसे तमाम कार्य किए हैं जिनकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता था। और विकास योजनाओं का सबसे अधिक लाभ यदि किसी राज्य को मिला है तो वह है उत्तराखंड, जहां डेढ़ लाख करोड़ रुपये से भी अधिक के कार्य हुए हैं । उन्होंने कहा कर्नाटक वह हिमाचल में हमें अच्छे मत प्रतिशत मिले लेकिन सीटों का परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आ रहा, लिहाजा इस सबसे सबक लेते हुए हमें आने वाले सभी चुनाव में 51 फ़ीसदी मत प्राप्त करने के लक्ष्य पर काम करना है ।
दशक तभी बन सकता है जब प्रत्येक उत्तराखंडवासी सशक्त होगा
उन्होंने कहा उत्तराखंड का दशक तभी बन सकता है जब प्रत्येक उत्तराखंडवासी सशक्त होगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सिद्धांत और पार्टी के प्रति समर्पित है और उन्ही के बूते अब तक पार्टी का परचम लहराता रहा है। केंद्र और राज्य की तमाम उपलब्धियों को कार्यकर्ता आम जन तक पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर से भी कई कार्यक्रम चल रहे हैं और महा जन संपर्क अभियान भी इसी का हिस्सा है। भट्ट ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता होने के नाते केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हम सबको इस अभियान का दायित्व सौंपा गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications