उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने की अपील, पहले मतदान, फिर जलपान
Uttarakhand: देशभर में आज आज शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह से ही उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देश की जनता से पहले मतदान फिर जलपान की अपील की है।

ज्ञात हो कि उत्तराखंड में पहले चरण में राज्य की 5 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। उत्तराखंड की सभी 5 सीटों के परिणाम आगामी चार जून आएंगे।
"पहले मतदान, फिर जलपान"
देवतुल्य जनता से विनम्र निवेदन करता हूं कि लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग अवश्य करें।
आपका एक वोट सशक्त, सामर्थ्यवान और शक्तिशाली भारत के निर्माण में सहायक…
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) April 26, 2024
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया कि "पहले मतदान, फिर जलपान"देवतुल्य जनता से विनम्र निवेदन करता हूं कि लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग अवश्य करें।आपका एक वोट सशक्त, सामर्थ्यवान और शक्तिशाली भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। लोकतंत्र के महाउत्सव के दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। इसमें 13 प्रदेशों की 88 सीटों पर 1,202 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जायेगा ।
यह भी पढ़ें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तेलंगाना में किया चुनाव प्रचार, गिनाई अपनी उपलब्धियां












Click it and Unblock the Notifications