Olympic Games: हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए देगी धामी सरकार, मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

Olympic Games: हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए देगी धामी सरकार, मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

देहरादून, 07 अगस्त: टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2021 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, टीम को कोई मेडल नहीं मिल सका, लेकिन सभी खिलाड़ी शानदार तरीके से खेले और पहली बार टीम को ओलंपिक के सेमीफाइनल तक पहुंचाया। तो वहीं, अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसी के साथ वंदना को तीलू रौतेली पुरस्कार-2020-21 से सम्मानित भी किया जाएगा।

 Uttarakhand cm pushkar singh dhami announces that the Rs 25 Lakhs to Vandana Kataria

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, महिला टीम के प्रदर्शन को सभी ने सराहा। वंदना कटारिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। वंदना कटारिया, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की रहने वाली है। तो वहीं, अब शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार-2020-21 देने की घोषणा की है। ये पुरस्कार आठ अगस्त को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के हाथों प्रदान किया जाएगा।

वंदना कटारिया के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्क़ृष्ट कार्य करने वाली 21 अन्य महिलाओं को भी वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। धामी ने कहा कि हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिपिंक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा। कहा कि शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा।

वंदना के परिजनों को पड़ोसियों ने कहे जातिसूचक शब्द
ओलंपिक के सेमीफाइनल में हार के बाद भारतीय टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिजनों को पड़ोसियों द्वारा जातिसूचक गालियां दिए जाने का मामला सामने आया है। हॉली प्लेयर वंदना कटारिया के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। हरिद्वार के एसएसपी कृष्णराज एस ने गुरुवार को बताया कि वंदना कटारिया के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 504 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+