Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेतालघाट में जनसभा को किया संबोधित, गिनाये केंद्र सरकार के कार्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में नैनीताल जनपद और विधानसभा के बेतालघाट में जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने कहा कि बेतालघाट क्षेत्र को आदर्श बनाना हमारा संकल्प है। बीजेपी उम्मीदवार अजय भट्ट ने केंद्र में मंत्री रहते हुए उत्तराखंड के लिए कई बड़े कार्य किए हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि आगामी 4 जून को उत्तराखंड में चारों तरफ कमल खिलने वाला है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार अबकी बार 400 पार का नारा दिया है। यह केवल नारा नहीं,बल्कि उनका विश्वास है। पीएम मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। राज्य के लिए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं और नैनीताल में 2000 करोड़ रुपये के के विकास कार्य मंजूर किये गए हैं। कैंची धाम के मास्टर प्लान के लिए भी 28 करोड़ मंजूर कर दिए हैं। जमरानी बांध को भी मंजूरी मिल चुकी है। एचएमटी की भूमि भी उत्तराखंड को हस्तांतरित हो गयी है।सीएम धामी ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने बीते 22 साल के बराबर रोजगार दिये हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल अध्यादेश लाने,लैंड जेहाद के तहत सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने और बनभूलपुरा में अराजकता फैलाने वाले एक-एक व्यक्ति को जेल भेजने की बात भी कही। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के सीएए कानून लागू करने, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर बनाने, पाकिस्तान के अंदर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करने, उज्ज्वला योजना के साथ ही गैस के दामों में 100 रुपये घटाने करने जैसे काम भी गिनाये।












Click it and Unblock the Notifications