CM धामी ने की उत्तरकाशी और पौड़ी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा

CM धामी ने की प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा

देहरादून, 5 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 अक्टूबर को उत्तरकाशी और पौड़ी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, गम्भीर घायल को 1-1 लाख रुपये और सामान्य घायल को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सहायता राशि प्रभावितों को तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं। मंगलवार को पौड़ी गढ़वाल में बारातियों को लेकर जा रही बस के खाई में गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन से अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही कई फंसे हुए हैं।

uttarakhand cm pushkar dhami pauri garhwal bus hadsha uttarakashi avalanche mountain peak Subsidies

बस दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कोटद्वार बेस अस्पताल में सिमड़ी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कोटद्वार बेस अस्पताल में घायलों के परिवारजनों से मुलाकात कर कहा कि घायलों के ईलाज के लिये सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों के बारे में डाक्टरों से पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पौड़ी बस दुर्घटना में फर्स्ट रेस्पांडर के रूप में घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आस-पास के ग्रामीण पहुँचे और उन्होंने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

फर्स्ट रेस्पांडर को प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाए

मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी को निर्देशित किया है कि जिन ग्रामीणों ने आपदा की घड़ी में घायलों को और मृतकों को बाहर निकालने में मदद किया है उनकी सूची बनाकर उनको भी प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाए। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सिमडी पौड़ी में हुई बस दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू कर रहे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, राजस्व पुलिस और इस कार्य में लगे विभिन्न विभागीय कार्मिकों को तेजी से रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों का त्वरित और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से प्रभावितों को हर संभव मदद दी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+