Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तराखंड: परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सीएम धामी की सौगात, 6 महीने तक मिलेंगे 2,000 रुपए

देहरादून, 26 सितंबर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू की, जो कोरोना के कारण प्रभावित हुए थे। योजना के तहत 1,03,235 ड्राइवर/कंडक्टर/क्लीनर को 6 महीने तक हर महीने 2,000 रुपए की सहायता राशि मिलेगी।

Uttarakhand CM

रविवार को कोविड-19 से प्रभावित परिवहन क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से की गई। इस मौके पर सीएम ने कहा कि कोरोना की वजह से सरकार को राजस्व सीमित मिला है, लेकिन कोरोना से प्रभावित हर वर्ग और हर व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा पहुंचाने का सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।

इसी के साथ पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार जारी चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने का भी प्रयास करेगी। धानी ने बताया कि सरकार की ओर से प्रदेश में जारी चारधाम यात्रा में कोरोना प्रोटोकॉल की पालन के साथ-साथ सभी आवश्यक व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।

इस दौरान उत्तराखंड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने परिवहन व्यावसायियों के लिए जारी किए गए आर्थिक पैकेज के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। वहीं उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश में कोरोना काल के बाद सरकार की भी आर्थिक गतिविधियों पर काफी असर पड़ा है, लेकिन परिवहन क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों के लाभ के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+