Uniform civil code: यूसीसी को लेकर बोले उत्तराखंड सीएम धामी- जल्द खत्म होगा इंतजार
उत्तराखंड में सोमवार को विधानसभा सत्र आरंभ हो चुका है। वहीं मंगलवार को यूनिफार्म सिविल कोर्ट सदन के पटल पर रखा जाएगा। इस विधेयक के साथ सदन में राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण विधेयक भी रखा जाएगा। इस बिल के पटल पर रखे जाने से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दिन पहले आज कहा जल्द ही लोगों की प्रतीक्षा समाप्त होगी।

सीएम धामी ने कहा केवल उत्तराखंड के ही नहीं देश भर की सवा करोड़ की जनता बेसब्री से इस यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट विधेयक का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने सोमवार को कहा यूनिफॉर्म सिविल कोड हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कल विधेयक सदन में आएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा ये उत्तराखंड के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय होने जा रहा है।
बात दें सोमवार से शुरू हुआ विधानसभा सत्र का पहला दिन निधन प्रस्ताव के बाद अगले दिन सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर यिा गया हैं। वहीं सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा की बैठक में दूसरे दिन का एजेंडा तय किया गया।
बता दें यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट लागू करके उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन जाएगा। यूसीसी लागू करने का वादा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था उसे अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के जरिए पूरा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications