उत्तराखंड: परिवहन विभाग में नियुक्त किए गए 10 कनिष्ठ सहायकों को सीएम धामी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर 10 अक्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इन इस अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्त सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित किया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा
आप परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा के साथा अपने कार्यक्षेत्र में माम करें। कार्य क्षेत्र में नए जीवन की शुरूआत अनुशासन और नियमित दिनचर्या के साथ करें। जन सेवा करने का जो अवसर मिला है उसमें अपनी सामर्थ्य का पूरा उपयोग करें।
वहीं इस मौके पर अरविन्द सिंह ह्यांकी ने कहा
"परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत विगत दो सालो में एक सम्भागीय निरीक्षक और 59 परिवहन आरक्षियों को सीधी भर्ती के जरिए नियुक्ति कर चुका है। कनिष्ठ सहायक के 39 और सहायक लेखाकार के 17 पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही है। परिवहन विभाग के अंतर्गत सीधी भर्ती के विभिन्न पदों के लिए 147 पदों का अधियाचन आयोग के लिए भेजा गया है।" इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के अलावा परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications