छुट्टी नहीं मिली तो बिन बताए ही चल दिए SDM साहब !, इस वजह से हो गए थे अचानक लापता

चंपावत एसडीएम सदर अनिल चन्याल तीन दिन बाद जिला मुख्यालय लौट आए

देहरादून, 14 सितंबर। चंपावत एसडीएम सदर अनिल चन्याल तीन दिन बाद जिला मुख्यालय लौट आए हैं। चंपावत के एसपी देवेंद्र पिंचा ने उनके लौटने की पुष्टि की है। एसडीएम के लापता होने से पुलिस प्रशासन की नींद उड़ी हुई थी। अब एसडीएम के वापस लौटने से सबने राहत की सांस ली है। एसडीएम ने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक जाने की बात स्वीकार की है।

uttarakhand champawat sdm sadar anil chanyal missing leave not given left without informing return

बीते सोमवार से प्रशासन के संपर्क में नहीं थे एसडीएम सदर

चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल बीते सोमवार से प्रशासन के संपर्क में नहीं थे, जिससे हड़कंप मचा हुआ था। जब उनके निजी स्टाफ को एसडीएम की लोकेशन का पता नहीं चला तो अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसडीएम के लापता होने पर उनके पीआरडी जवान ने कोतवाली में एसडीएम की गुमशुदगी दर्ज कराई। एसडीएम सदर के अचानक लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था। जिसके बाद अब सबने राहत की सांस ली है।एसडीएम से मंगलवार को ही प्रशासन का संपर्क हो पाया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एसडीएम शिमला गए हुए थे। हालांकि अब तक इस बात को लेकर अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं कि एसडीएम कहां थे। ये भी बात सामने आई है कि 15 दिन के उपार्जित अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था। लेकिन अवकाश स्वीकृत होने से पूर्व उन्हें अचानक जाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+