Uttarakhand By Election 2024 Voting मंगलौर में दो पक्षों में जमकर बवाल,कांग्रेस के गंभीर आरोप,पुलिस ने ये कहा

Uttarakhand By Election 2024 Voting: उत्तराखंड की मंगलौर व बदरीनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच मंगलौर में उपचुनाव के दौरान दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ।

कांग्रेस का आरोप है कि मंगलोर विधानसभा के गांव लिब्बरहेडी में वोटिंग के दौरान चुनावी बूथ पर गोली चली है। जबकि जिला प्रशासन हरिद्वार ने बताया कि मंगलौर उपचुनाव के दौरान मतदेय स्थल पर फायरिंग की सूचना पूर्णरूप से तथ्यहीन है।

Uttarakhand By Election 2024 Voting ruckus two parties Mangalore serious allegations Congress police said this

पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दो पक्षों के बीच मतदान को लेकर तीखी बहस व मारपीट हुई है। मंगलौर विधानसभा सीट के लिब्बरहेडी के बूथ पर मारपीट और पथराव की खबर सामने आई है। जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और फोर्स तैनात कर शांति व्यवस्था कायम कराई। इसके बाद मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो पाया है।

मंगलौर विधानसभा सीट के लिब्बरहेडी के बूथ नंबर 53-54 नंबर पर बसपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं में लाठी डंडे चले।​ जिसमें कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने सभी को खदेड़ा। भारी सुरक्षा बल के बीच मंगलौर में चुनाव कराया जा रहा है।

इस बीच कांग्रेस के प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की कुछ घायलों को अस्पताल ले जाने की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जो कि कांग्रेस पार्टी की ओर से भी जारी की गई है। इन फोटो को शेयर करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सोशल मीडिया के जरिए बयान जारी कर आरोप लगाया है कि वही हुआ जिसकी हमें पहले से आशंका थी।

कहा कि हम लगातार प्रशासन को चेता रहे थे कि इस उपचुनाव में बाहरी राज्यों से आए असामाजिक तत्वों द्वारा भाजपा के पक्ष में चुनावों को प्रभावित करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है और आज मंगलोर विधानसभा के गांव लिब्बरहेडी गोलीकांड से सिद्ध हो गया कि भाजपा अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता जागरूक है, इस बार विवेकशील और निष्पक्ष तरीके से चुनाव में मतदान करेगी और निश्चित ही जीत सच और कांग्रेस की होगी। हालांकि मंगलौर फायरिंग प्रकरण में जिला प्रशासन हरिद्वार ने बताया कि मंगलौर उपचुनाव के दौरान मतदेय स्थल पर फायरिंग की सूचना पूर्णरूप से तथ्यहीन है।

हरिद्वार पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि आज 10-07-2024 को मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के दौरान ग्राम लिब्बरहेड़ी गांव में बूथ संख्या 53/54 के बाहर दो पक्षों के बीच मतदान को लेकर तीखी बहस व मारपीट में घायल व्यक्तियों का इलाज अस्पताल में जारी है।

विवाद में किसी प्रकार की गोली चलने की घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। कुछ लोगों द्वारा मतदान में लाभ लेने के उद्देश्य से घटना को गलत तरीके से दुष्प्रचारित किया जा रहा है कृपया इस बात पर ध्यान न दें। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। सभी पहलुओं पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। मतदान सुचारू व शांतिपूर्वक चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+