Uttarakhand By Election 2024 Voting: बदरीनाथ,मंगलौर विधानसभा सीट पर मतदान जारी,पहाड़ में धीमा,मैदान में उत्साह

Uttarakhand By Election 2024 Voting: उत्तराखंड की दो सीटों बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए आज मतदान जारी है।

मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया था, जो शाम 6 तक चलेगा। बदरीनाथ विधानसभा सीट में 210 पोलिंग स्टेशन और मंगलौर विधानसभा में 132 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां पर वोट डाले जा रहे हैं।

Uttarakhand By Election 2024 Voting continues Badrinath Mangalore assembly seats slow in mountains enthusiasm grounds

बद्रीनाथ विधानसभा में 9 हाई एल्टीट्यूड पोलिंग स्टेशन पर पहली बार ग्रामीण मतदान करेंगे। जिनमें 17 गावों के 3838 मतदाता मतदान करेंगे।

बदरीनाथ विधानसभा सीट पर 1,02,145 वोटर हैं। 7 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदेय स्थल (मॉडल बूथ) बनाया गया है। बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफे के बाद दोबारा चुनाव हो रहा है। इस बार राजेंद्र भंडारी भाजपा से जबकि लखपत बुटोला कांग्रेस से चुनाव मैदान में है।

मंगलौर विधानसभा सीट पर 1,19,930 वोटर हैं। मंगलौर से बसपा विधायक सरबत करीम अंसारी के निधन के बाद चुनाव हो रहा है। यहां बसपा ने अंसारी के बेटे उबेदुर्रहमान अंसारी जबकि कांग्रेस ने ​काजी निजामुद्दीन और भाजपा ने करतार सिंह भड़ाना को चुनाव मैदान में उतारा है।

दोनों विधानसभाओं के उपचुनाव ड्यूटी में 4200 कार्मिकों की तैनाती की गई। बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में पहले एक घंटे में 9.00 बजे तक 7.62 प्रतिशत मतदान हुआ। मंगलौर में वोटरों में ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+