Uttarakhand by-election: केदारनाथ सीट पर बीजेपी ने घोषित किया कैंडिडेट, आशा नौटियाल के मिला मौका

भाजपा ने आशा नौटियाल को उत्तराखंड में आगामी उपचुनाव के लिए केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी ने केदारनाथ क्षेत्र के सभी सियासी समीकरणों को ध्यान में रखकर आशा नौटियाल को टिकट दिया है। बता दें कि केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड ने छह नामों पर पैनल केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजा था। बाद में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दस अन्य नामों के बारे में भी फीडबैक मांगा था।

आशा नौटियाल 2007 से 12 तक भी केदारनाथ क्षेत्र की विधायक रह चुकी हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आशा को टिकट का मजबूत दावेदार मानकर चल रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी ने केदारनाथ क्षेत्र के सभी सियासी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए आशा का टिकट दिया है।

Asha Nautiyal

11 प्रत्याशियों का नामाकंन
केदारनाथ अनिल कुमार शुक्ला ने एक बयान में कहा कि पांचवे दिन 5 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए हैं, जिसमें आलोक कुमार, वीर सिंह बुढेरा, रणप्रीत सिंह, सुमंत तिवारी तथा मनोज रावत शामिल हैं। अब तक 11 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं।

बता दें कि केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामांकन 29 अक्तूबर को किया जाएगा। जबकि 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि चार नवंबर होगी। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। इस दौरान पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई, जो 25 नवंबर तक जारी रहेगी। केदारनाथ विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक शैलारानी रावत के निधन से रिक्त हुई है।

दरअसल, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए 173 मतदान बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 90,540 मतदाता है जिसमें से 44,765 पुरुष एवं 45775 महिला मतदाता शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+