आम आदमी पार्टी नेता ने विधानसभा के बाहर किया अनोखा प्रदर्शन, अर्धनग्न होकर किया विरोध, जानिए वजह

उत्तराखंड का बजट सत्र आज से देहरादून में शुरू हो गया है। बजट सत्र को देहरादून आयोजित करने को लेकर विपक्ष का विरोध जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्र आनंद ने विधानसभा के बाहर अलग अंदाज में विरोध किया। रविंद्र आनंद अर्धनग्न होकर विधानसभा के बाहर पहुंचे और हाथ में दही लेकर प्रदर्शन करने लगे।

 Uttarakhand budget session Aam Aadmi Party leader unique demonstration assembly protested half naked reason

उनका कहना था कि पहाड़ी लोगों को ठंड नहीं लगती है। वे हिमालय में रहने वाले हैं। उन्हें ठंड नहीं लगती है। दरअसल विधानसभा का बजट सत्र देहरादून में आयोजित करने के लिए बताया जा रहा है कि 40 विधायकों ने पत्र लिखकर विधानसभा देहरादून में कराने की मांग की। जिसके कारण सत्र देहरादून में हो रहा है।

बताया गया कि विधायकों का कहना था कि ​गैरसेंण में इन दिनों ठंड अधिक होने से सत्र को देहरादून में ही आयोजित होना चाहिए। इसी बात को लेकर विपक्ष अब सरकार को घेर रहा है। पह​ले कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और अब आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्र आनंद ने अर्धनग्न होकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।

काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा। इसके बाद पुलिस बल रविंद्र आनंद को ​गिरफ्तार कर ले गई। इसके बाद अब कांग्रेस ने कल गैरसेंण में प्रतीकात्मक विधानसभा बुलाई है। जो कि इसका विरोध जताने के लिए बुलाई गई है। हरीश रावत भी लगातार सरकार पर हमलावर हैं।

इस बीच भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत गैरसैंण मे सत्र आयोजित करने को लेकर आंदोलन की नौटंकी कर रहे हैं, लेकिन विधान सभा अध्यक्ष को पत्र लिखने वाले कांग्रेसी विधायकों के मामले मे खामोश है।

भट्ट ने कहा कि पूर्व सीएम हरदा हर कार्य पर सवाल उठाते रहे है और यह उनका शगल बन गया है। विधायकों की राय का सम्मान कर जब सत्र देहरादून मे आयोजित किया गया तो उन्हे आपत्ति और गैरसैंण मे आयोजित न होने पर भी आपत्ति।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र लिखने वाले विधायकों पर कार्यवाही की बात कही है। एक और खुद ही देहरादून मे सदन आयोजित करने की डिमांड कांग्रेस कर रही है और दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत विरोध मे उपवास कर रहे है। हरीश रावत को उन विधायकों की मांग पर खामोशी के बजाय उनसे भी पूछना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+