उत्तराखंड: वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पेश किया 63 हजार करोड़ का बजट, जानें बड़े ऐलान

उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस साल कुल 65 हजार करोड़ का बजट पेश किया है।

देहरादून, 14 जून: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज 14 जून मंगलवार से शुरू हो गया है। आज उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया है। उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में 2022-23 के लिए कुल 63 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया है। बजट में रोजगार, पर्यटन और पलायन के जैसे कई मुद्दों पर फोकस किया गया है।

ोंेम्निव

LIVE Feed
Jun 14, 2022, 5:23 PM IST

उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस साल करीब 63 हजार करोड़ का बजट पेश किया है।
Jun 14, 2022, 5:23 PM IST

उत्तराखंड के इस साल के बजट मेंश्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन योजना के लिए 34 करोड़ और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के लिए 30 करोड़ की रकम रखी गई है।
Jun 14, 2022, 5:23 PM IST

सामान्य, ओबीसी छात्रों की निशुल्क पुस्तकों के लिए 37 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है-वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
Jun 14, 2022, 5:21 PM IST

वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट में पीएम कृषि सिंचाई योजना 43 करोड़ और पलायन रोकथाम के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया है।
Jun 14, 2022, 5:19 PM IST

बजट में वृद्धावस्था, निरा, विधवा, दिव्यांग, आर्थिक रूप से कमजोर ,किसान, परित्यागिता महिलाओं की पेंशन के लिए 15 करोड़ रखे गए हैं।
Jun 14, 2022, 5:18 PM IST

बजट में मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के लिए 20 करोड़, गौ सदनों के लिए 15 करोड़, मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना के लिए 17 करोड़ और मेरा गांव मेरी सड़क के लिए 14 करोड़ रखे गए हैं।
Jun 14, 2022, 5:18 PM IST

बजट में अटल उत्कर्ष विधालय के लिए 12.28 करोड़, सीपेट के लिए 10 करोड़, मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह के लिए 7 करोड़, सीमांत क्षेत्र में शिक्षा के लिए पांच करोड़, अटल आयुष्मान योजना के लिए 310 करोड़, मनरेगा के लिए 298 करोड़, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना 105 करोड़ और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 112 करोड़ रखे गए हैं।
Jun 14, 2022, 5:15 PM IST

14 हजार 387 करोड़ की वाह्य सहायतित योजना की भी सौगात केंद्र ने उत्तराखंड को दी है- वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
Jun 14, 2022, 5:15 PM IST

वित्त मंत्री ने बताया कि 1 हजार 750 की लागत से देहरादून से मसूरी परियोजना की भारत सरकार से स्वीकृति मिल गई है।
Jun 14, 2022, 5:14 PM IST

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि केंद्र पोषित और बाह्य सहायतित योजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा।
Jun 14, 2022, 5:14 PM IST

स्वच्छ पेयजल के लिए जायका के माध्यम से 1 हजार 600 करोड़ रुपए की योजना - प्रेमचंद अग्रवाल
Jun 14, 2022, 4:46 PM IST

1 हजार 930 करोड़ की योजना से टिहरी झील का विकास किया जाएगा-उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
Jun 14, 2022, 4:45 PM IST

चाय बागानों को टी टूरिज्म के लिए तैयार करेंगे, चाय विकास योजना के लिए 18.4 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है- प्रेमचंद अग्रवाल
Jun 14, 2022, 4:35 PM IST

कृषि क्षेत्रों को बढ़ावा और बेहतर कनेक्टिविटी बनाने पर हमारी सरकार काम कर रही है- उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
Jun 14, 2022, 4:35 PM IST

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अग्रवाल ने कहा कि उनकी सरकार सभी सरकारी विभागों में नवपरिवर्तन पर ध्यान दे रही है।
Jun 14, 2022, 4:10 PM IST

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्ताव सदन में रख रहे हैं।
Jun 14, 2022, 4:08 PM IST

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल कुछ ही देर में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे।
Jun 14, 2022, 4:08 PM IST

उत्तराखंड विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद अब दोबारा कार्यवाही शुरू हो गई है।
Jun 14, 2022, 3:36 PM IST

विधानसभा सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने महिला विधायकों और अधिकारियों की सुविधा को देखते हुए विधानसभा भवन में महिलाओं के लिए विशेष कक्ष का शुभारंभ किया है।
Jun 14, 2022, 1:46 PM IST

विधानसभा अध्यक्ष से मिले CM धामी

विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की।
Jun 14, 2022, 12:29 PM IST

प्रश्नकाल शुरू: विपक्ष ने कार्य स्थगन की मांग की

विपक्ष ने 310 पर चर्चा कराने की मांग की है। स्पीकर ने 58 के तहत प्रश्नकाल के बाद चर्चा की बात स्वीकार की है।
Jun 14, 2022, 12:27 PM IST

बजट सत्र का पहला दिन: विपक्ष ने किया हंगामा

उत्तराखंड बजट सत्र लाइव: बजट सत्र का पहला दिन मंगलवार (14 जून) को शुरू हुआ। विपक्ष ने सत्र को गैरसैण के बजाय देहरादून में कराने को लेकर जमकर हंगामा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+