Uttarakhand Board Examinations 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं का ऐलान, जानिए कब से कब तक

Uttarakhand Board Examinations उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

प्रयोगात्मक परीक्षाओं को देखते हुए शिक्षा विभाग ने पर्यवेक्षकों और एग्जामनर की तैनाती के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तराखंड बोर्ड की इस घोषणा के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर छात्रों और विद्यालयों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच विंटर वेकेशंस को देखते हुए विभाग अपने स्तर से तैयारियां कर रहा है।

Uttarakhand Board Examinations Dates announced Class 10th 12th board practical exams schedule

एक तरफ बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, दूसरी तरफ शिक्षकों को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी काम में लगाया गया है। जिससे शिक्षा विभाग के लिए चुनौती भी खड़ी हो रही है। बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि परिषद कार्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षकों के चयन की कार्रवाही चल रही है।

इस वर्ष लगभग साढ़े सात सौ (750) प्रयोगात्मक परीक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं, जो विभिन्न विद्यालयों में जाकर परीक्षाओं का संपादन करेंगे। कहा कि सभी विद्यालयों में परीक्षाओं का सुचारू और समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित किया जा सके. इसके साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए परीक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10) में करीब 1 लाख 12 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में लगभग 1 लाख 3 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में बोर्ड ने पहले से ही तैयारियां तेज कर दी हैं।

बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और परीक्षार्थियों से अपील की है कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें और निर्धारित तिथियों के अनुसार तैयारियां पूरी रखें।
उधर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं, और शिक्षक एसआईआर ड्यूटी कर रहे हैं। शिक्षक संगठनों का कहना है कि शिक्षकों पर छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम पूरा करने का भी दबाव है। शिक्षक संघ के अनुसार एक ही स्कूल से तीन से चार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+