उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत कल से, जानिए एग्जाम की शिफ्ट और टाइमिंग
देहरादून, मार्च 27। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं का आगाज सोमवार से हो रहा है। 10वीं और 12वीं की यह परीक्षाएं 18 अप्रैल तक चलेंगी। प्रशासन ने परीक्षाओं की सभी तैयारियां कर ली हैं। हाईस्कूल की परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह आठ से 11 बजे के बीच होगी, जबकि इंटरमीडियट के पेपर दोपहर को दूसरी शिफ्ट में 2 बजे से लेकर पांच बजे तक होंगे।

1333 सेंटर पर होगी परीक्षा
आपको बता दें कि बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रदेश में कुल 1333 सेंटर पर आयोजित की जाएंगी, जिनमें सबसे अधिक 164 परीक्षा केंद्र पौड़ी जनपद में बनाए गए हैं। वहीं, चंपावत में सबसे कम 40 परीक्षा केंद्र हैं। 10वीं कक्षा में 1,29,784 व 12वीं में 1,13,166 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेश में 191 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। 12वीं के कुल 1.13 लाख व 10वीं के 1.29 लाख छात्र-छात्राओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए शिक्षा महकमा इस बार थोड़ा अलग करने की सोच रहा है।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जारी कोविड गाइडलाइन
शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को लेकर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों वाले विद्यार्थियों को परीक्षा सेंटर में अलग से बैठाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications