Uttarakhand BJP के कार्यकर्ताओं को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात

उत्तराखंड में भाजपा की धामी सरकार अपने कार्यकर्ताओं को जल्द खुशखबरी देने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि श्राद्ध पक्ष से पहले सरकार दायित्वधारियों की लिस्ट जारी कर सकती है। ऐसे में एक बार फिर दायित्व बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सीएम धामी के मध्य प्रदेश और राजस्थान से लौटने के बाद इस पर निर्णय ​ले लिया जाएगा। सीएम मध्य प्रदेश और राजस्थान के तीन दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम दोनों चुनावी राज्यों में प्रचार प्रसार और जनसभाएं कर रहे हैं। जहां से लौटते ही सीएम लिस्ट जारी कर सकते हैं।

Uttarakhand BJP workers may get good news soon DAYITWADHARI LIST state president MAHENDRA BHATT

उत्तराखंड में लंबे समय से खाली पड़े दायित्वों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। इसके लिए सीएम धामी की हां का इंतजार किया जा रहा है। लंबे समय से पार्टी, संगठन की ओर से विभिन्न आयोगों और निगमों में खाली पड़े दायित्वधारियों के पद भरने की मांग चल रही है। सत्ता में दोबारा वापसी से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता सीएम धामी के दूसरे कार्यकाल के शुरू होते ही दायित्व बंटने का इंतजार कर रहे हैं। जिनका इंतजार लंबा होता जा रहा है।

प्रदेश में विभिन्न निगमों और आयोगों में 100 से ज्यादा पद रिक्त हैं। इन पर संगठन के कार्यकर्ताओं को ​बैठाया जाना है। लेकिन भाजपा के सरकार में आने के बाद से ये पद रिक्त चल रहे हैं। पहले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत, उसके बाद सीएम धामी का चंपावत से रिकॉर्ड जीत और अब बागेश्वर उपचुनाव में पार्टी की जीत। हर बार पार्टी के सीनियर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में दावा किया है कि उन्होंने सीएम धामी से इसको लेकर निवेदन किया है। ​जिसके बाद श्राद्ध पक्ष से पहले सीएम धामी लिस्ट जारी कर देंगे। माना जा रहा है कि भाजपा सीनियर कार्यकर्ताओं को कद के हिसाब से दायित्वों का बंटवारा कर देगी। इसके लिए होमवर्क पूरा हो चुका है। पार्टी के अंदर दायित्व बंटवारे को लेकर कई बार बैठकें हो चुकी है।

जिसमें पार्टी के सीनियर कर्मठ नेताओं को दायित्वधारी बनाकर सरकार में विभिन्न निगमों, बोर्डों में एडजस्ट करने पर विचार किया गया। प्रदेश संगठन की और से 50 से ज्यादा नाम सौंपे गए। इनमें वे नाम भी शामिल बताए गए जिनके विधानसभा चुनाव में टिकट काटे गए थे। भाजपा की इसके पीछे रणनीति निकाय चुनावों और लोकसभा चुनावों तक पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखनी है। ऐसे में अब सीएम धामी की तरफ से लिस्ट जारी होने का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+