उत्तराखंड: कांग्रेस के पूर्व सैनिक और महिला कार्ड पर भाजपा ने चला मास्टर स्ट्रोक, पलट सकती है पूरी सियासी बाजी
कांग्रेस के पूर्व सैनिक और महिला कार्ड पर भाजपा ने चला मास्टर स्ट्रोक, युवा वोटर बदल सकते हैं समीकरण
देहरादून, 10 नवंबर। उत्तराखंड में 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के लिए नए प्रयोग लेकर आने वाली है। कांग्रेस उत्तराखंड में महिलाओं और पूर्व सैनिकों को पहले ही टिकट बंटवारे में खास तवज्जो देने का ऐलान कर चुकी है। इसका जबाव तलाश रही भाजपा ने उत्तराखंड में युवा कार्ड खेलने का मन बनाया है। युवा उत्तराखंड और युवा नेतृत्व के साथ भाजपा युवा दावेदारों की तलाश में जुट गई है। भाजपा मिशन 60 प्लस के लिए युवा टिकट दावेदारों पर दांव खेलने जा रही है।

49 परसेंट यूथ बोटर पर भाजपा की नजर
कांग्रेस के टिकट बंटवारे का फॉर्मूला सामने आने लगा तो भाजपा ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। भाजपा की और से पहली बार प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने युवाओं को टिकट बंटवारे में तवज्जो देने की बात की है। मदन कौशिक ने युवाओं और महिलाओं को पहले से अधिक टिकट देने का दावा किया है। भाजपा का युवा कार्ड 49 परसेंट यूथ वोटर है। जो कि इस बार चुनाव में भाजपा के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। भाजपा ने युवा सीएम देकर युवाओं को अपने पक्ष में करने का दांव खेला है। रोजगार, युवाओं लिए खास योजनाएं और युवा सरकार पर भाजपा फोकस कर रही है। जिसको सहारा बनाकर भाजपा सत्ता में रिपीट करना चाहेगी। इसके साथ ही जिन सीटों पर भाजपा कमजोर है, वहां नए और युवा चेहरे पर दांव खेलने जा रही है।

देहरादून जिले में बड़े बदलाव के संकेत
भाजपा चुनावों में नए प्रयोग कर रही है। अधिकतर राज्यों में भाजपा ने अपने नए प्रयोग से चौकाया है। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के हाथ कमान सौंपकर भी भाजपा ने चौकाया तब ये सबसे युवा सीएम बने थे। जबकि उनके आगे कई बड़े चेहरे दौड़ में शामिल थे। लेकिन चुनावी साल में भाजपा ने 2022 के समीकरणों को साधने की कोशिश की। अब भाजपा कमजोर कड़ियों का टिकट काटने का संकेत दे चुकी है। जिसमें 30 से ज्यादा सिटिंग विधायक हैं। इनमें से कुछ का उम्र का फैक्टर भी आगे आ सकता है। जिनकी जगह अब भाजपा कुछ नए चेहरों पर दांव खेलेगी। जो कि जिताउ और भविष्य की राह भी भाजपा के लिए आसान कर सकती है। राजधानी देहरादून की ही कई सीटों पर भाजपा नए चेहरों को चुनाव में टिकट दे सकती है। इसके अलावा पहाड़ों में कुछ नए चेहरे तो कुछ पुराने चेहरों को दूसरे सीटों पर उतारा जा सकता है। इस तरह से भाजपा 30 से ज्यादा सीटों पर नए प्रयोग कर सकती है। सबसे ज्यादा चर्चे देहरादून जिले की सीटों पर है जहां 9 में से 7 सीटों पर भाजपा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, उनमें कैंट, धर्मपुर, राजपुर, डोईवाला,ऋषिकेश, सहसपुर और विकासनगर शामिल है।

कांग्रेस का महिला और पूर्व सैनिक दांव
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश में 40 परसेंट महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया तो उत्तराखंड में भी टिकट बंटवारे को लेकर बहस शुरू हो गई। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति और दूसरे समीकरणों को देखते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने पूर्व सैनिकों को टिकट बंटवारे में खास तवज्जो देने का ऐलान कर दिया। जो कि 20 परसेंट कहा जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के अंदरखाने अब हर वर्ग टिकट बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर अपना दावा करने लगे हैं। हर कोई अपने-अपने विधानसभा में दावेदारी में अपने समीकरणों को फिट देखकर ही टिकट में अपने वर्गों को प्रमुखता देने की मांग करने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications