गुजरात के बाद विद्या समीक्षा केंद्र बनाने वाला दूसरा राज्य बना उत्तराखंड, ये होंगे फायदे
उत्तराखंड में विद्या समीक्षा केंद्र बनाया गया है। गुजरात के बाद उत्तराखंड दूसरा ऐसा राज्य है, जहां विद्या समीक्षा केंद्र बनाया गया है।समग्र शिक्षा के तहत बने केंद्र से प्रदेश के 16 हजार से अधिक स्कूल जुड़ेंगे।

उत्तराखंड में गुजरात की तर्ज पर विद्या समीक्षा केंद्र बनाया गया है। शिक्षा महानिदेशालय में बने केंद्र के माध्यम से विभाग की सभी जानकारियां एक क्लिक में मिल जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे। विद्या समीक्षा केंद्र से प्रदेश में प्रत्येक सरकारी विद्यालय पर अब शासन और शिक्षा महानिदेशालय की सीधी नजर रहेगी।
16 हजार से अधिक स्कूल जुड़ेंगे
गुजरात के बाद उत्तराखंड दूसरा ऐसा राज्य है, जहां विद्या समीक्षा केंद्र बनाया गया है।समग्र शिक्षा के तहत बने केंद्र से प्रदेश के 16 हजार से अधिक स्कूल जुड़ेंगे। जिसमें विभाग के 86 हजार शिक्षकों, कार्मिकों के परफोर्मेंस का लेखा जोखा रहेगा। इसमें सबसे खास बात ये है कि इसका एप सिर्फ स्कूल परिसर में ही खुलेगा। अधिकारियों का दावा है कि समीक्षा केंद्र की स्थापना से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में शैक्षणिक, प्रशासनिक सुधार तो आएगा ही, शिक्षा की गुणवत्ता में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकेगा।
संपूर्ण गतिविधियों का जायजा ले सकेंगे
उच्चाधिकारी अपने कार्यालयों से विद्यालयों का आनलाइन निरीक्षण कर सकेंगे। समीक्षा केंद्र में विभाग का संपूर्ण डाटा आनलाइन उपलब्ध रहेगा। विद्यालयों का विवरण, शिक्षकों की विषयवार संख्या, छात्र-छात्राओं की संख्या के साथ विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी पाने के लिए विभाग को बार-बार मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। शासन एवं महानिदेशालय के अधिकारी केंद्र के माध्यम से किसी भी विद्यालय का ऑनलाइन निरीक्षण करने के साथ ही वहां संपूर्ण गतिविधियों का जायजा ले सकेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications