उत्तराखंड में टिकट बंटवारे पर नड्डा की चुप्पी ने बढ़ाई दावेदारों की धड़कनें, सीनियर नेताओं से गुप्त मीटिंग
उत्तराखंड में टिकट बंटवारे पर जेपी नड्डा की चुप्पी ने बढ़ाई दावेदारों की धड़कनें, सीनियर नेताओं से गुप्त मीटिंग चर्चा में
देहरादून, 27 दिसंबर। उत्तराखंड में टिकट बंटवारे से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रविवार का एक दिन का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान नड्डा ने सभी कार्यक्रमों को पूरी तरह से सार्वजनिक तो रखा, लेकिन टिकट को लेकर आखिरी दौर में सीनियर नेताओं से वन टू वन किया है। जिसके बाद दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई है। दावा किया जा रहा है हाईकमान ने अब तक के फीडबैक के आधार पर टिकट बंटवारे के सभी फॉर्मूले तय कर लिए हैं। साथ ही सीनियर नेताओं से सिर्फ संभावित नामों को लेकर चर्चा हुई है। इसके अलावा नड्डा ने अपने सभी कार्यक्रमों में संगठन और बूथ को मजबूत करने पर फोकस किया है।

दावेदारों से नहीं, सीनियर से लिया फीडबैक
उत्तराखंड में चुनावी मैदान में उतर चुकी भाजपा अब अपने खिलाड़ियों और कैप्टन की अब तक की परफोर्मेंस चेक कर रही है, जिससे दंगल के फाइनल में बेस्ट टीम को उतारा जा चुके है। खास बात ये है कि भाजपा अपने टिकट वितरण के फॉर्मूले को सार्वजनिक नहीं कर रही है। रविवार को नड्डा के देहरादून दौरे में टिकट प्रक्रिया पर उन्होंने सार्वजनिक कुछ भी नहीं किया। हालांकि दावा किया जा रहा है कि नड्डा हर विधानसभा को लेकर पूरी तैयारी के साथ आए थे। इसके लिए उन्होंने दावेदारों से नहीं सीनियर नेताओं से वन टू वन किया है। टिकट को लेकर नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक , त्रिवेंद्र रावत समेत सीनियर नेताओं से अलग से चर्चा की है। करीब 1 घंटे तक नड्डा ने अब तक की सर्वे रिपोर्ट और दूसरे पहलुओं पर चर्चा की है। जिसको हाईकमान की नई रणनीति मानी जा रही है।
फाइनल से पहले 15 दिन की प्रेक्टिस
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अब 15 दिन का टारगेट फिक्स किया है। इस दौरान गढ़वाल मंडल के सभी विधानसभा प्रभारी, विस्तारक और प्रवासी कार्यकर्ताओं को आखिरी मौका दिया गया है। जो कि अपने कार्यक्रमों की अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी। जेपी नड्डा ने गढ़वाल मंडल की पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली, देहरादून व हरिद्वार की विधानसभा सीटों के प्रभारी, विस्तारक और प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान नड्डा ने एक-एक विधानसभा सीट को ब्यौरा लया जो कि 41 सीटें हैं। इस बैठक में नड्डा ने बाहरी राज्यों से आए कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया है। इसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के करीब 200 कार्यकर्ता हैं। इन कार्यकर्ताओं का फीडबैक ज्यादा अहम माना जा रहा है। ये कार्यकर्ता विधानसभावार अपने-अपने लोकेशन की कमियां और खूबियों की रिपोर्ट दे चुके हैं। नड्डा ने इन सभी कार्यकर्ताओं के फीडबैक को भी तवज्जो दी है।












Click it and Unblock the Notifications