जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी कसा तंज, बोले- 'हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और'

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी कसा तंज, बोले- 'हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और'

देहरादून, 06 फरवरी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने भारत रत्न सम्मान से सम्मानित दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को याद किया। उन्होंने कहा कि लता दीदी अब हमारे बीच नहीं हैं। मैं अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। लता जी स्नेह और मानवता की प्रतिमूर्ति थीं।

Recommended Video

    Uttarakhand Elections 2022: JP Nadda का Congress पर हमला, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Uttarakhand Assembly Election 2022 JP Nadda BJP Congress Uttarkashi

    उत्तरकाशी में बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि जन धन खाते के जरिए उत्तराखंड में 26,83,000 बहनों के खाते में पैसा पहुंचाया गया। इससे यह लाभ हुआ कि जब कोरोना आया तो तीन महीने का लॉकडाउन लग गया। उस समय 20 करोड़ बहनों के खाते में 500 रुपए तीन महीने तक पहुंचाने का काम इस जन धन खातों से महिला सशक्तिकरण के लिए किया गया। इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण 1971 में किया था। 2014 तक सिर्फ पौने तीन करोड़ लोगों के पास ही बैंक खाते थे।

    जन धन खाते खुलवाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो निश्चिय किया आज उससे देश में 45 करोड़ जन धन खाते हैं। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कुछ लोग गंगा-यमुना की आरती और पूजा कर रहे हैं। ये लोग वही हैं, जिनके हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और है। ये वही लोग हैं, जो राम मंदिर निर्माण के विरोधी थे। पर, इन्हें देखकर उन्हें खुशी हो रही है कि इसी बहाने भारतीय संस्कृति को तो जाना। उन्होंने कहा विकास करने वाली केवल भाजपा ही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+