उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से, 90 हजार करोड़ का बजट हो सकता है पेश, जानिए शिड्यूल
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा है। कल सुबह 11 बजे से सदन की कार्रवाई शुरू होगी। धामी सरकार सदन में वित्तीय वर्ष 2024- 25 का बजट पेश करेगी। सरकार सदन में 90 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर सकती है। सत्र को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सदन के आसपास सुरक्षा को लेकर खासा इंतजाम किए गए हैं।

माना जा रहा है कि बजट में केंद्र की योजनाओं की झलक दिखेगी। संसदीय कार्य मंत्री एवं राज्य के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सरकार समावेशी बजट पेश करेगी। इसके साथ ही गरीब,युवा, किसान और महिलाओं का इस बजट में खास ध्यान रखा गया है।
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस बीच सत्र से पहले ही सियासत गरमा गई है। बजट सत्र के इस बार हंगामेदार रहने की उम्मीद जताई गई है। बजट सत्र को लेकर मीडिया से बातचीत में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कल से शुरू हो रहे बजट सत्र की अवधि को बेहद कम रखे जाने पर सवाल खडे किए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा बजट पर चर्चा और जनता के मुद्दे सदन में उठे इसकी नही है। इसलिए सरकार ने सत्र की अवधि बेहद कम रखी है। उन्होंने कहा की सत्र के कार्यक्रम के मुताबिक 26 फरवरी से एक मार्च तक सत्र चलेगा।
जिसमें पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, दूसरे दिन बजट रखने में चला जाएगा। इसके बाद बजट पर चर्चा के साथ ही उस पर विभागवार चर्चा होगी लेकिन कम समय की वजह से बजट पर सभी के सुझाव नही आ पाएंगे। ऐसे में सरकार को सत्र की अवधि बढ़ानी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस बजट सत्र में राज्य के लोगों से जुड़े अहम विषयों को उठाएगी। भ्रष्टाचार, अपराध, महिला अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत खनन, आबकारी जैसी पॉलिसी पर सरकार को घेरा जाएगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications