Uttarakhand News: यहां जंगलों में बड़ी मात्रा में जैलेटिन विस्फोटक सामग्री मिलने से दहशत, पुलिस ने उठाए ये कदम
Uttarakhand News उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जैलेटिन मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और एसएसपी ने अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने कमान संभाल ली है।
तुरंत बम डिस्पोजल,डॉग स्क्वाड,थाना पुलिस,एलआईयू टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन सर्चिंग अभियान जारी है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा घटनाक्रम की गहनता से जांच करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

बताया गया कि विगत 20 नवंबर 2025 की शाम अल्मोड़ा के थाना सल्ट क्षेत्र में 161 संदिग्ध जैलेटिन रॉड बरामद होने की सूचना मिली। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर बम डिस्पोजल टीम,डॉग स्क्वाड, स्थानीय व आसपास के थाना पुलिस,एलआईयू व आईआरबी को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
बता दें कि सल्ट थाना क्षेत्र में मानिला में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबरा के नीचे की ओर बच्चों ने जंगल में कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखी। सूचना पर सल्ट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया। बम पुलिस द्वारा क्षेत्र की तलाशी के दौरान कुल 161 जिलेटिन की रॉड बरामद की गईं।
विशेषज्ञ टीमों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर जिलेटिन रॉड के नमूने एकत्र किए और उन्हें परीक्षण के लिए भेजा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिलेटिन रॉड का उपयोग सामान्यतः सड़क निर्माण और पत्थर तोड़ने के कार्यों में किया जाता है, लेकिन जंगल में किसने और क्यों रखी, इसको लेकर जांच की जा रही है।
एसएसपी अल्मोड़ा ने टीमों को निर्देशित किया कि-
- घटना स्थल के आसपास जंगलों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जाए,
- जैलेटिन की उत्पत्ति, उद्देश्य एवं संभावित उपयोग की दिशा में तेजी से जांच की जाए,
- किसी भी प्रकार की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई जाए।
- घटनास्थल के आसपास के जंगल में विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाकर तथ्यों की पड़ताल की जाए एवं हर पहलू को ध्यान में रखते हुए त्वरित और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए।
- पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।
- अल्मोड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications