उत्तराखंड: जोशीमठ-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हुआ भूस्खलन, कई वाहन फंसे

चमोली, 13 अगस्त: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से भूस्खलन का डर बना हुआ है। तो वहीं, चमोली जिले के जोशीमठ-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास भूस्खलन होने की वजह से यातायात प्रभावित हो गया है। यानी सड़क मलबे के कारण बंद हो गई है और लंबा जाम लग गया है। जिसकी वजह से कई वाहन भी फंस गए हैं।

Recommended Video

    Uttarakhand Landslide: जोशीमठ-बदरीनाथ NH के पास दरका पहाड़, देखिए खतरनाक मंजर | वनइंडिया हिंदी
    Uttarakhand: A landslide occurred near the motorway, close to Joshimath-Badrinath National Highway

    बता दें कि चमोली जिले में गुरुवार रात को हुई तेज बारिश के कारण थांग गांव को जोड़ने वाले जोशीमठ-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के मोटर मार्ग के पास मलबा आ गया। इसी की वजह से यहां पर रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। ऋषिकेश, देहरादून और अन्य इलाकों से आने-जाने वाले लोगों को यहां पर काफी परेशानी हुई। अब शुक्रवार सुबह प्रशासन को इसके बारे में सूचना दी गई है और मशीनों को लगाकर मलबा हटाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि यहां राज्य के परिवहन विभाग की बस भी मलबे में फंस गई है, हालांकि अभी तक हालात सामान्य ही हैं और जाम में फंसे लोग सिर्फ मलबा हटने का इंतज़ार कर रहे हैं।

    सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कमांडर मनीष कपील का कहना है जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सुरांईथोटा में लगातार पत्थर गिर रहे हैं। बीआरओ की जेसीबी कार्य कर रही है। फिलहाल हाईवे को खोल दिया गया है। बता दें कि चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे बुधवार को सुरांईथोटा में बारिश के कारण भूस्खलन होने से बंद हो गया था। बारिश बंद होने पर बीआरओ की जेसीबी हाईवे खोलने में जुटीे रहीं, लेकिन लगातार पत्थर गिरने के कारण हाईवे खोला नहीं जा सका।

    वहीं, गौरीकुंड हाईवे बांसवाड़ा के पास बंद पड़ा है। दून-दिल्ली हाईवे भी मोहंड के पास चट्टान दरकने से करीब सवा घंटे बाधित रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में दून समेत विभिन्न इलाकों में गरज के साथ बौछारों के कुछ दौर हो सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+