प्रकृति की गोद में पहुंच जाएंगे कम समय और कम खर्चे में, जानिए देहरादून के 5 फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन
गर्मी में फेमस देहरादून के 5 फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन
देहरादून, 3 मई। इस समय पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसमें फिलहाल कोई राहत नजर नहीं आ रही है। ऐसे में अगर आप कम बजट में ही पानी वाली जगह जाकर ठंड का एहसास करना चाहते हैं, इतना ही नहीं कुछ समय अपने परिवार या मित्रों के साथ सुकून के बिताना चाहते हैं तो फिर हम आपको आज बता रहे हैं देहरादून के 5 ऐसे पिकनिक स्पॉट और पानी वाली जगह जहां पहुंचकर आप गर्मी भूल जाएंगे। खास बात ये है कि इन जगहों पर वीकेंड पर आजकल भारी भीड़ जुट रही है।

सहस्त्रधारा
देहरादून में अगर आप पहुंचे और सहस्त्रधारा घूमने नहीं गए तो फिर आपने देहरादून में प्रकृति की गोद में बसी सुंदर सी जगह को मिस कर दिया है। सहस्त्रधारा घंटाघर से करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर राजपुर गांव के पास स्थित है। दावा है कि यहां स्थित गंधक झरना त्वचा की बीमारियों की चिकित्सा के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह झरने और पानी के बीच मौज मस्ती के लिए बेहत लोकप्रिय है। पहाड़ी से गिरते हुए जल को प्राकृतिक तरीके से देखना सबसे रोमांचक लगता है। यहां से थोडी दूर एक पहाड़ी के अंदर प्राकृतिक रूप से तराशी हुई कई छोटी छोटी गुफाएं है। यहां आप कई घंटो आराम से आनंद ले सकते हैं। खाने-पीने से लेकर हर प्रकार की सुविधाएं यहां मौजूद हैं। जो कि गर्मी में सबसे हॉट पिकनिक स्पॉट है।

लच्छीवाला
साल के पेड़ों के बीच घिरा, लच्छीवाला टूरिस्ट के लिए खासा पसंदीदा जगह है। लच्छीवाला का नाम बदलकर अब नेचर पार्क कर दिया गया है जो देहरादून से 22 किलोमीटर दूर हरिद्वार देहरादून ऋषिकेश रोड पर है लक्ष्मी वाला एकांत वातावरण के कारण ट्रैक्टर और पक्षी देखने वालों के बीच की प्रसिद्ध है प्रकृति के नज़ारों के अलावा यहां के पानी के कुंडों में मौज-मस्ती कर आप पूरा आंनद ले सकते हैं।
सुसवा नदी से एक धारा कई तालों में एकत्र की जाती है। यहां सिर्फ पानी ही नहीं ओर भी विकल्प है। यहां पर पर्यटकों के लिए म्यूजियम जिसको धरोहर नाम दिया गया है, भी खासा पसंद की जाती है। जो कि मनोरंजन के साथ ही कई महत्वपूर्ण जानकारियां देती है। इस धरोहर म्यूजियम में जाकर हम अपने प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषण, पारंपरिक बीज एवं अनाज, पारंपरिक उपकरण एवं बर्तन, पारंपरिक चित्रकला, पारंपरिक नृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र, मुखौटा नृत्य, एपण कला चित्र के साथ ही यहां पर तमाम चीजें स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। यहां बोटिंग के अलावा म्यूजिकल फाउंटेन शो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

गुच्चुपानी
देहरादून से मात्र 8 किमी. की दूरी पर एक जगह है गुच्चुपानी। गुच्चुपानी को ब्रिटिशर्स रॉबर्स केव भी कहते थे और इसे डाकू गुफा के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसे ब्रिटिशर्स ने रॉबर्स केव नाम इसलिये दिया था क्योंकि उस समय जब डाकू डकैती किया करते थे तो उसके बाद वो सामान सहित इन गुफाओं में छिप जाया करते थे। अंग्रेज सेना यहां पहुंच नहीं पाती थी क्योंकि इसके गुफा के रास्ते बेहद रहस्यमय थे। 650 मीटर लम्बी यह गुफा आज भी उतनी ही रहस्यमय है। अब ये गुफा एक पर्यटन स्थल बन चुकी है। गुफा के अंदर एक नदी भी बहती है जो बारिश के दिनों में बहुत गहरी हो जाती है। यहां घुटनों तक पानी होने से पानी में चलने से अलग ही सुकून मिलता है।

मालदेवता
रायपुर के आगे मालदेवता पर्यटकों के लिए फेवरिट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। जो कि देहरादून से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर हर तरफ पहाड़ और पानी दिखाई देता है। जहां आए दिन लोग परिवार और मित्रों के साथ समय बीताने और घूमने पहुंचते हैं। सड़क से नीचे उतरते ही यहां पानी मिल जाता है। यहां साइकिल से ट्रेक करने वालों की भी अच्छी खासा तादात मिल जाती है। मालदेवता में आप नेचर वॉक के अलावा तमाम तरह के गेम्स खेल सकते हैं। यहां आसानी से आपको रेंट पर कैंप मिल जाएंगे। इसके अलावा ट्रैकिंग के लिए अगर आप अकेले हैं और आपको रास्ता समझ न आ रहा हो तो आपको गाइड भी मिल जाएंगे जो आपके ट्रैकिंग के इस शौक को पूरा करने में मदद करेंगे।

गुलरघाटी
गुलरघाटी बालावाला के पास है। जो कि देहरादून से करीब 13 किमी है। जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर सड़क से थोड़ा नीचे उतरकर पैदल चलना पड़ता है। इस जगह पर कई दूरी तक आपको चलता हुआ पानी मिल जाएगा। जिसमें कई टूरिस्ट पिकनिक मनाते हुए नजर आ जाते हैं। यहां पैदल चलने के साथ ही प्राकृतिक पानी मेंं आप स्विमिंग का मजा भी ले सकते हैं। जिसमें पानी में घंटो रहकर गर्मी से निजात मिल जाएगी। यहां पर खाने-पीने की चीजें आपको खुद से लेकर जानी पड़ती हैं।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications