Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए अब तक 15 लाख से रजिस्ट्रेशन, CM धामी ने सुविधाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश
Uttarakhand CM: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अफसरों को निर्देश जारी किया हैं। शुक्रवार को सीएम धामी ने प्रशासन से चार धाम यात्रा मार्ग पर सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के सचिव यात्रा मार्गों का निरीक्षण करके व्यवस्थाएं दुरुस्त करें।

सीएम ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिए है कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों को लेकर हर सप्ताह समीक्षा बैठक की जाए। ज्ञात हो कि 10 मई 2024 को श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम और 2 मई 2024 को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। अभी तक चारधाम यात्रा के लिये 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ने अफसरों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। यह तय किया जाए कि देवभूमि उत्तराखंड का अच्छा संदेश देश और दुनिया तक जाए। सीएम धामी ने निर्देश दिये कि यात्रा मार्गों में स्वच्छता का खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों को प्लास्टिक और कूड़ा प्रबंधन के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की धनराशि मुहैया कराने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें Uttarakhand: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने किया नमन












Click it and Unblock the Notifications