Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakashi news: डरा रहा वरूणावत पर्वत,रात भर बारिश से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला रहा जारी,दहशत में लोग

Uttarakashi news उत्तरकाशी में भारी बारिश से एक बार​ फिर वरूणावत पर्वत से भूस्खलन का क्रम जारी है। भूस्खलन से गोफियारा क्षेत्र में बने नए डेंजर जोन से देर रात भी मलबा और पत्थर गिरते रहे। भारी बोल्डर गिरने से लोग रात तक घरों से बाहर छतों पर निकले और रात भर डरे सहमे रहे।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल किसी प्रकार की जान-धन की हानि नही है। इस इलाके में निवासरत परिवारों को पूर्व में ही धर्मशाला एवं परिजनों के यहां भेजा गया है। प्रशासन की टीम रात भर कंट्रोल रूम में उपस्थित रहते हुए भूस्खलन की निगरानी कर लोगों को सचेत करते रहे।

Uttarakashi news Varunavat mountain scaring falling debris stones continues due to rain throughout the night people in panic

बता दें कि बीते 27 अगस्त की रात्रि को हुई अतिवृष्टि के कारण वरूणावत पर्वत के पूर्वी दिशा में गोफियारा क्षेत्र के ऊपर हुए भूस्खलन शुरू हुआ। जो कि 21 साल बाद फिर से डराने लगा है। वरूणावत पर्वत पर नया डेंजर जोन तैयार हुआ है। इसके बाद प्रशासन की टीम के साथ आपदा सचिव विनोद सुमन ने उत्तरकाशी में भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने भूस्खलन की स्थिति एवं प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी देने के साथ ही प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के लिए तात्कालिक एवं दीर्घकालीन उपाय सुनिश्चित किए जाने का आग्रह किया। सचिव आपदा प्रबंधन ने अपने निरीक्षण के दौरान खतरे की संभावना वाली जगहों से लोगों को अन्यत्र सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे।

साथ ही ऐसे परिवारों को नियामानुसार किराया और सहायता राशि का भी भुगतान करने को कहा है। तब से प्रभावितों को दूसरे जगहों पर शिफ्ट किया गया है। आपदा सचिव ने उत्तरकाशी के वरूणावत पर्वत के पूर्वी दिशा में गोफियारा क्षेत्र के ऊपर हुए भूस्खलन के उपचार के लिए टो-प्रोटेक्शन और एंकरिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करने की बात कही है। जिसके लिए जल्द काम शुरू किया जाएगा। इस बीच बारिश के बाद डर बना हुआ है। आए दिन भूस्खलन क्षेत्र से मलबा, डोजर, पत्थर गिर रहे हैं। जिससे लोग दहशत में हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+