NEET Re Exam: NTA ने जारी किया पूरा शेड्यूल, 21 जून को होगी परीक्षा, कैसे और कब तक बदलें फ्री में एग्जाम सिटी?

NEET-UG 2026 Re-Exam: देशभर में NEET-UG 2026 री-एग्जाम को लेकर इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा को लेकर नया नोटिस जारी कर पूरी प्रक्रिया साफ कर दी है। एजेंसी ने री-एग्जाम की तारीख, समय, एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर बदलने से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है।

इस बार छात्रों को अपनी सुविधा के हिसाब से एग्जाम सिटी बदलने का मौका दिया गया है, वो भी बिना किसी अतिरिक्त फीस के। कई छात्र फिलहाल दूसरे शहरों में रह रहे हैं, ऐसे में यह फैसला उनके लिए काफी मददगार माना जा रहा है। NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार केवल सीमित जानकारी में ही बदलाव कर पाएंगे। ऐसे में री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह अपडेट बेहद जरूरी है।

NEET-UG 2026 Re-Exam

21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

NTA के नोटिस के मुताबिक NEET-UG 2026 री-एग्जाम का आयोजन 21 जून 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगा और छात्रों को OMR शीट पर पेन से जवाब भरने होंगे। यह परीक्षा भारत और विदेश के कई केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। छात्रों को पहले की तरह 13 भाषाओं में परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा।

15 मई से शुरू हुई करेक्शन विंडो

एजेंसी ने उम्मीदवारों को परीक्षा शहर बदलने की सुविधा देते हुए करेक्शन विंडो खोल दी है। छात्र 15 मई से 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक अपने वर्तमान पते और एग्जाम सिटी चॉइस में बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन छात्रों के लिए राहत मानी जा रही है जो अब किसी दूसरे शहर में रह रहे हैं या पुराने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी महसूस कर रहे हैं।

पहली और दूसरी पसंद चुन सकेंगे छात्र

फॉर्म अपडेट करते समय उम्मीदवारों को परीक्षा शहर के लिए पहली और दूसरी पसंद भरने का विकल्प मिलेगा। NTA ने कहा है कि छात्रों को उनकी पसंद के अनुसार शहर देने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, जो छात्र अपने आवेदन में कोई बदलाव नहीं करेंगे, उनके लिए पहले से तय परीक्षा शहर ही मान्य रहेगा। ऐसे उम्मीदवारों को उसी शहर और केंद्र पर परीक्षा देनी होगी जो पहले आवंटित किया गया था।

बदलाव के लिए नहीं लगेगी कोई फीस

NTA ने साफ किया है कि वर्तमान पता और परीक्षा शहर बदलने के लिए छात्रों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। पूरी प्रक्रिया मुफ्त रहेगी। एजेंसी के अनुसार उम्मीदवार सिर्फ दो जानकारियों में बदलाव कर सकेंगे - वर्तमान पता और परीक्षा शहर की पसंद। इसके अलावा नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, कैटेगरी या किसी अन्य जानकारी में सुधार की अनुमति नहीं होगी।

14 जून तक आएंगे एडमिट कार्ड

NTA के अनुसार परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी 14 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इसी दिन एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड भी उपलब्ध होंगे।

एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए छात्र यह जान सकेंगे कि उनका परीक्षा शहर कौन सा है, जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+