नकली CBI अधिकारी ने डॉक्टर के घर और क्लीनिक में मारी रेड, दो घंटे रखा हाउस अरेस्ट जानिए फिर क्या हुआ
RUDRAPUR NEWS उत्तराखंड के यूएसनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नकली सीबीआई अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने डॉक्टर के घर पर रेड मारी। डॉक्टर घर से ही अपना क्लीनिक संचालित करता है। इस दौरान फर्जी अधिकारी बनकर आए व्यक्ति ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को दो घंटे हाउस अरेस्ट भी किया।
इस दौरान आरोपी ने घर और क्लीनिक को पूरी तरह से खंगाला। लेकिन जब कुछ भी हाथ नहीं लगा तो धमका कर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को कंप्लेन दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में डॉ. गौरांग मोहपात्रा होम्योपैथी क्लीनिक चलाते हैं। एक अज्ञात शख्स सूट बूट पहनकर पीडित के घर आया और खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। डॉक्टर से पूछताछ करने के साथ ही आरोपी ने डॉक्टर और उनकी पत्नी के मोबाइल ले लिए।
इस बीच करीब दो घंटे तक आरोपी ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को हाउस अरेस्ट किया। इस दौरान शख्स ने घर और क्लीनिक की छानबीन की। जब घर से कुछ नहीं मिला तो आरोपी ने डॉक्टर को नकदी की व्यवस्था करने की बात कहकर गोली मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
मामला समझ में आने के बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से संबंधित एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फर्जी सीबीआई अधिकारी क्लीनिक में डॉक्टर से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहा है। घटना दोपहर में करीब दो बजे की बताई जा रही है। नकली सीबीआई अधिकारी का मामला सामने आने के बाद लोग दहशत में हैं। पीड़ित डॉक्टर ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। जिसके बाद पुलिस की जांच में तेजी आ सकती है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications