UPSC 2021: यूपीएससी में 19वीं रैंक पाने वाली दीक्षा जोशी ने कहा-'Hard Work की जगह Smart Work करें'
UPSC 2021 Result: Diksha Joshi Exclusive Interview: सिविल सेवा परीक्षा 2021 में पिथौरागढ़ की बेटी दीक्षा जोशी ने सफलता का नया इतिहास लिखा है। पहाड़ की इस बाला ने इस एग्जाम में 19वीं रैंक हासिल की है। मेहनत को ही सफलता का मूल मंत्र मानने वाली दीक्षा जोशी ने वनइंडिया से Exclusive बातचीत में अपनी सफलता और अपने अब तक सफर के बारे में खुलकर बात की।
यहां देखें दीक्षा जोशी का पूरा Exclusive Interview

'Hard Work की जगह Smart Work करें'
दीक्षा ने ये परीक्षा तीसरे प्रयास में पास की है लेकिन उन्होंने अपनी असफलताओं से ही अपनी सफलता का मंत्र निकाला। उन्होंने कहा कि 'इंसान को हार्ड वर्क के बजाय स्मार्ट वर्क करने की जरूरत है। हमेशा सकारात्मक रहते हुए इंसान को उन चीजों के बारे में सोचना चाहिए कि आखिर राह में दिक्कत कहां आ रही हैं। उन्होंने भी एनसीआरटी बुक,सोशल मीडिया और नोट्स के जरिए ही पढ़ाई की है।'

'जो चीजें आपको भटकाएं उनसे दूर रहें'
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'जो चीजें आपको भटकाएं या परेशान करें उनसे दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने एग्जाम की तैयारी के लिए पिछले साल के प्रश्नपत्रों को समझने और उन्हें हल करने की कोशिश की और अपने ज्ञान के स्तर को बढ़ाया।'
एमबीबीएस के बाद दीक्षा को आया यूपीएससी देने ख्याल
आपको बता दें कि दीक्षा ने 10वीं की पढ़ाई पिथौरागढ़ से, 12वीं पढ़ाई देहरादून से और इसके बाद MBBS की पढ़ाई Himalayan Institute of Medical Sciences से की है।

'सेल्फ करेक्शन की कोशिश करें'
दीक्षा ने आगे कहा कि 'अगर असफलता भी मिलती है तो अपना आंकलन खुद करें और सेल्फ करेक्शन की कोशिश करें ये आपको मदद करेगा। हमेशा सकारात्मक लोगों के साथ रहें और Positive Energy से खुद को सराबोर करें, ये बातें निश्चित तौर पर आपको सफल बनाएंगी।'

पिता सुरेश जोशी बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हैं
गौरतलब है कि पिथौरागढ़ से यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली दीक्षा पहली लड़की हैं और उनके पिता सुरेश जोशी उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हैं।












Click it and Unblock the Notifications