UP CM Yogi Adityanath भतीजी अर्चना की शादी में शामिल हुए,विवाह समारोह में की शिरकत,दामाद का किया स्वागत

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। पहले पौड़ी से वे अपने गांव पंचूर पहुंचे। इस तरह योगी निजी कार्यक्रम में भी शामिल हो रहे हैं। आज योगी के बड़े भाई की बेटी की शादी है। दुल्हन का नाम अर्चना है, जो कि योगी की भतीजी है।

आज सुबह से ही अर्चना की शादी की रस्में चल रही हैं। पहले हल्दी और मेहंदी की रस्में निभाई गई। जिसमें योगी की माता, बहन और सभी परिवार के सदस्य मौजूद रहे। योगी भी शादी की रस्मों में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने योगी का भव्य स्वागत किया।

UP CM Yogi Adityanath attended wedding niece Archana attended wedding ceremony welcomed son-in-law

योगी ने भी सभी से आत्मीयता से अभिनंदन किया। इस दौरान योगी के साथ उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगी के दामाद मनोज भारतीय रेलवे में अधिकारी हैं और उनकी तैनाती सीएम योगी के गृहनगर गोरखपुर में हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने गांव पंचूर में अपनी भतीजी के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ अलग अंदाज में दिखे। सीएम योगी इस दौरान मुस्कुराते हुए लोगों से मिलते दिखे। कार्यक्रम में आई महिलाओं ने सीएम योगी को फूल देकर स्वागत किया।

इस दौरान वे बच्चों से खेलते भी दिखे। योगी का एक बच्चे को दुलारते हुए फोटो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। योगी ने बारातियों का भी स्वागत किया। इस खास मौके पर सीएम योगी स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इससे पहले सीएम योगी अपने पैतृक गांव पहुंचे।

वहां उन्होंने शादी की तैयारियों का जायजा लिया और परिवार के साथ समय बिताया। सीएम मेहंदी समारोह में भी शामिल हुए और विवाह से जुड़ी तैयारियों का हिस्सा बने। योगी 2022 में सीएम बनने के बाद पहली बार गांव पंचूर आए थे, तब भी वे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, आज तीन साल बाद योगी भाई की बेटी की शादी में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+