दो साल बाद मां से मिलने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एम्स ऋषिकेश में भर्ती मां का जाना हालचाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपनी मां सावित्री देवी से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे। योगी की मां एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है।

सीएम योगी ने एम्स में करीब आधा घंटा मां सावित्री देवी से हाल-चाल पूछने के बाद ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों का हाल-चाल पूछने गए।

UP CM Yogi Adityanath arrives to meet mother after two years inquires about health admitted in AIIMS Rishikesh

यहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक घायलों का हाल-चाल पूछा, उसके बाद वह अपने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। एक दिन पहले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी योगी आदित्यनाथ की माता जी से मिलकर उनका हालचाल जाना।

Recommended Video

    दो साल बाद मां से मिलने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एम्स ऋषिकेश में भर्ती मां का जाना हालचाल

    सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। जो कि एक माह में दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। योगी के परिजन पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में रहते हैं। उनकी माता सावित्री देवी (84) को इससे पूर्व 14 मई को एम्स ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था।

    वृद्धावस्था के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचे भी की गईं। जिसके बाद दो दिन उनका इलाज किया गया था। जांच रिपोर्ट के सामान्य पाए जाने पर उन्हें 16 मई को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन 8 जून को फिर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। योगी आदित्‍यनाथ का मूल गांव यमकेश्वर विकासखंड का पंचूर गांव है, जो ऋषिकेश से डेढ़ दो घंटे की दूरी पर है।

    योगी आदित्यनाथ की माता पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती हैं। जो कि उनका पैतृक गांव हैं। यहीं योगी के परिजन और बहनें भी रहती हैं। सीएम योगी खुद 2022 में अपने पैतृक गांव आ चुके हैं। उनके पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था।

    सीएम योगी 4 मई को 2022 में अपने गांव अपनी माता जी और परिवार से मिलने आए थे। योगी पंचूर के पैतृक घर पर अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तभी योगी ने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+