Union Budget 2026: उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए बजट में क्या
Union Budget 2026 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने अपने 9वें बजट में उत्तराखंड समेत पहाडी राज्यों के लिए भी खास प्लानिंग की है। बजट में उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए बड़ी घोषणाएं और योजनाएं शामिल हैं। जिसमें पर्यटन और रोजगार को शामिल किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, वर्ल्ड क्लास ट्रेकिंग और हाइकिंग अनुभव के लिए पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी घाट में अराकू घाटी और पश्चिमी घाट में पोथिगई मलाई में इकोलॉजिकल रूप से सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि इन प्रदेशों में इसकी संभावनाएं हैं।

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड को टूरिज्म और मेडिकल टूरिज्म को फायदा मिलेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में, साथ ही पूर्वी घाट की अराकू घाटी और पश्चिमी घाट में इकोलॉजिकली सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करेंगे। ओडिशा, कर्नाटक और केरल में मुख्य घोंसले बनाने वाली जगहों पर कछुओं के लिए ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे। इसके बाद उत्तराखंड में माउंटेन ट्रेल्स का फायदा बाइकिंग के क्षेत्र में मिलेगा।
इसके अलावा उत्तराखंड के लिहाज से देखें तो पर्यटन को लेकर केंद्रीय बजट में काफी बड़ी घोषणाएं की गई हैं। देशभर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई नई योजनाओं की घोषणा की। इसमें 10,000 टूरिस्ट गाइड्स को ट्रेनिंग देना, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना और डिजिटल नॉलेज ग्रिड का निर्माण शामिल है।
इसका मकसद सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि भारत आने वाले यात्रियों को एक प्रोफेशनल और यादगार अनुभव देना है। बताया जा रहा है कि इससे देश का टूरिज्म इकोनॉमी और रोजगार दोनों बढ़ेंगे। उत्तराखंड में टूरिज्म सबसे बड़ा रोजगार का साधन है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बजट 2026 में देश के 20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10,000 टूरिस्ट गाइड्स की प्रोफेशनल ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। गाइड्स को यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जानकारी देने और हॉस्पिटैलिटी स्किल्स सिखाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
सरकार ने किसानों को अधिक लाभकारी खेती की ओर ले जाने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं। बजट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में अखरोट और पाइन नट्स जैसी मेवों की खेती को वैज्ञानिक तरीके से बढ़ावा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications