उत्तराखंड में CM ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का किया ऐलान, सभी धर्मों के लोगों के लिए होगा एक कानून
देहरादून, मार्च 24। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद संभालते ही अपना एक वादा पूरा कर दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि हमने राज्य में समान नागरिक संहिता यानि कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने से इस निर्णय पर सर्वसम्मति से अपनी सहमति दर्ज कराई है और अब बहुत जल्द विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाएगी और राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा।

शपथ लेने से पहले ही सीएम ने किया था वादा
पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि वो सत्ता संभालते ही राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करेंगे। पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि मेरे मुख्यमंत्री बनते ही वो सभी वादे पूरे किए जाएंगे, जो चुनाव के दौरान बीजेपी ने किए थे, इसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड भी शामिल है। आपको बता दें कि बीजेपी ने चुनावी रैलियों में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का वादा किया था।
Recommended Video
क्या होता है यूनिफॉर्म सिविल कोड?
आपको बता दें कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत सभी धर्मों के लोगों के लिए एक समान कानून लागू होता है। यूनिफॉर्म सिविल कोड आने के बाद कोई भी धर्म विशेष अपने मजहबू कानून को नहीं चला सकता है, जैसे कि मुस्लिम धर्म में शरीयत को अधिक महत्वता दी जाती है। यूनिफॉर्म सिविल कोड के लागू होने के बाद शादी, तलाक और जमीन-जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा।
आपको बता दें कि बुधवार को पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। पीएम मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी यहां शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications