उत्तराखंड में 'समूह ग' की 751 खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी, जानिए कैसे करें आवेदन

उत्तराखंड में रोजगार की तलाश कर रहे और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य में 751 खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसके लिए 19 जनवरी को भर्ती परीक्षा आयोजित होगी।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञप्ति जारी करते हुए राज्य में 751 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन रूप से प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

UKSSSC Release issued direct recruitment 751 vacant posts Group C Uttarakhand know how to apply

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और राज्यपाल सचिवालय समेत दूसरे विभिन्न संस्थाओं के खाली पड़े पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा UKSSSC के लिए ही डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन पदों पर भर्ती होगी।

इसके अलावा राज्यपाल सचिवालय के लिए कंप्यूटर सहायक के तीन पदों पर भर्ती होनी है। विभिन्न विभागों में 465 खाली पदों पर कनिष्ठ सहायक के लिए भर्ती होगी। राज्य संपति विभाग के पांच स्वागती पद के लिए भर्ती की जाएगी। सिंचाई विभाग के लिए 268 मेट और 06 कार्य पर्यवेक्षक की भर्ती होनी है। राज्य संपति विभाग में आवास निरीक्षक के एक पद पर भर्ती होनी है। कुल मिलाकर 751 पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती करवाने जा रहा है।

751 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन पदों पर भर्ती
  • राज्यपाल सचिवालय के लिए कंप्यूटर सहायक के तीन पदों पर भर्ती
  • विभिन्न विभागों में 465 खाली पदों पर कनिष्ठ सहायक के लिए भर्ती
  • राज्य संपति विभाग के पांच स्वागती पद के लिए भर्ती
  • सिंचाई विभाग के लिए 268 मेट और 06 कार्य पर्यवेक्षक
  • राज्य संपति विभाग में आवास निरीक्षक के एक पद पर भर्ती

महत्वपूर्ण तारीखें
11 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन करने की अंतिम तिथि एक नवंबर है।
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की अवधि 5 नवंबर से 8 नवंबर तक।
लिखित परीक्षा की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2025।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+