यूक्रेन संकट: उत्तराखंड सरकार की पहल, स्वदेश लौट रहे छात्रों को​ निशुल्क घर तक पहुंचाएगी राज्य सरकार

उत्तराखंड लौट रहे छात्रों को घर तक निशुल्क पहुंचाएगी सरकार

देहरादून, 3 मार्च। यूक्रेन से भारतीय छात्रों को वापस स्वदेश लाने की केन्द्र सरकार की पहल के बाद उत्तराखंड सरकार ने एक नई मिसाल पेश की है। यूक्रेन से उत्तराखंड लौट रहे छात्रों को राज्य सरकार ने घर तक निशुल्क पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार की ओर से आदेश भी जारी हो गए हैं। जिसकी अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग भी करेंगे। इस तरह की किसी राज्य की पहली पहल है। इसके साथ ही शासन स्तर से इस पूरे मिशन पर बारीकी से नजर रखने और सूचना को जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए 3 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं।

 Ukraine crisis- Uttarakhand governments initiative, the state government will take the students returning home to their homes free of cost

गृह विभाग ने जारी किए निर्देश
यूक्रेन में जंग के कारण बदली परिस्थितियों के बीच छात्रों को रेस्क्यू करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिसको हर राज्य सरकार भी अपने स्तर से मदद पहुंचाने की कोशिश में जुटी है। इसमें उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए छात्रों और उनके परिजनों को राहत देने की कोशिश की है।
उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन से लौट रहे उत्तराखंड के नागरिकों को निशुल्क घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। गृह विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय को इस संबंध में व्यवस्था करने को कहा गया है। अपर सचिव गृह अतर सिंह की ओर से स्थानिक आयुक्त को इस संबध में पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि यूक्रेन से स्वदेश लौटे उत्तराखंड राज्य के नागरिकों को निशुल्क उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। ट्रेन, बस या टैक्सी जिस भी माध्यम से वे गंतव्य तक जाने की इच्छा जाहिर करेंगे, उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी। यह निशुल्क व्यवस्था स्थानिक आयुक्त कार्यालय कराएगा। इसका सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसके अलावा नागरिकों के बारे में सूचनाएं जुटाने के लिए तीन व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इन समूहों में मुख्य सचिव, सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के अधिकारियों के अलावा गढ़वाल व कुमाऊं मंडल आयुक्त, सभी जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों के साथ यूक्रेन से लौटे या वहां फंसे लोगों के परिजनों को भी जोड़ा गया है। इन व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं को विदेश मंत्रालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

उत्तराखंड के 41 छात्र लौट चुके हैं अब तक भारत
यूक्रेन से बुधवार तक उत्तराखंड के 41 छात्रों को भारत सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। राज्य सरकार को अब तक उत्तराखंड के 282 छात्रों की जानकारी मिल चुकी है। जो यूक्रेन में फंसे हैं। इनमें से 41 छात्र देश पहुंच चुके हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी जिलाधिकारियों से यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों के बारे में जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि छात्रों और उनके परिजनों के मोबाइल नंबर को जोड़ने वाले तीन वाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं और इन ग्रुप से अफसरों को भी जोड़ा गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने यूक्रेन से आने वाले उत्तराखंड के लोगों के लिए दिल्ली और मुंबई में भी समन्वय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन जगहों पर आने वालों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+