UK NEWS: शदियों के सीजन में खपाने को यूपी से देहरादून लाई जा रही 700 किलो मिलावटी पनीर बरामद, ऐसे चल रहा खेल

Dehradun News: आजकल शादियों का सीजन है तो ऐसे में पनीर की खपत और डिमांड बढ़ गई है। शदियों में लोग जमकर दावत उड़ा रहे हैं। सब्जियों में सबसे ज्यादा पनीर की ही डिमांड है। इस वजह से मिलावटखोर फिर से सक्रिय हो गए हैं। हरिद्वार पुलिस ने 700 किलो संदिग्ध पनीर को बरामद कर नष्ट कराया।

हरिद्वार में पुलिस ​टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस लगातार बॉर्डरो पर चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। पुलिस का दावा है कि देहरादून की शादियों के सीजन में हानिकारक पनीर भेजा जा रहा था। बिना नंबर प्लेट वाहन, न बिल, न फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट की जानकारी पर पुलिस ने संदिग्ध पनीर की अवैध खेप पकड़ी।

UK NEWS 700 kg adulterated cheese smuggled UP Dehradun consumption wedding season recovered HARIDWAR

जांच में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनीर को प्रथमदृष्टया मानकों के विपरीत पाया और तुरंत निस्तारण की प्रक्रिया की गई। रोजाना सैकड़ों की संख्या में हो रही शादियों को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ पुलिस विभाग भी अलर्ट मोड पर है। मिलावटी और नकली पनीर से लेकर अन्य खाद्य उत्पाद को जब्त कर नष्ट किया जा रहा है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आ रही पनीर की एक बड़ी खेप को बॉर्डर पर ही पकड़ लिया। जिसका सैंपल लेकर पनीर को गड्ढे में दबा दिया गया।

पुलिस की जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से भी पनीर मावा और अन्य खाद्य पदार्थ मंगवाए जा रहे हैं, जिसे देहरादूून समेत पहाड़ों में भी भेजा जा रहा है। पुलिस ने जो मिलावटी पनीर पकड़ा वह बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में बिना बिल और बिना फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट के पनीर को देहरादून में भेजा जा रहा था।

ऐसे में पुलिस को शक हुआ तो गाड़ी को रुकवाया। जब गाड़ी की चेकिंग की गई तो उसमें कई ड्रम मिले. जिसमें काफी मात्रा में पनीर भरा हुआ था। खाद्य विभाग की टीम ने सेंपल लेकर बाकि पनीर को नष्ट कर दिया। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+