Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UK Board Result 2024:पिता की मौत के बाद पांचवी कक्षा से संभाली घर की जिम्मेदारी,ऐसे बने पीयूष 12वीं के टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित हो गए हैं। अल्मोड़ा के विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के पीयूष खोलिया ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया। पीयूष के पिता का 6 साल पहले निधन हो गया। जबकि उनकी माता शिक्षिका हैं।

घर का इकलौता होने के कारण कम उम्र में ही उन पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई, लेकिन ​कठिन परिस्थितयों का सामना कर पीयूष ने आज कीर्तिमान रच दिया। पीयूष ने बताया कि जब वह पांचवी कक्षा में थे तब उनके पिता केएस खोलिया का निधन हो गया था।

UK Board Result 2024 how Piyush became topper class 12 After death father took responsibility family

वे भी विवेकानंद इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। जबकि माता भावना खोलिया विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में शिक्षिका हैं। मां के संघर्ष ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पीयूष ने भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में 100-100, गणित में 95, जीव विज्ञान में 99, अंग्रेजी में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पीयूष ने बताया कि पढ़ाई कभी रटने के लिए नहीं समझने के लिए करना जरूरी है।

इस वर्ष हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के लिये 115666 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से 112377 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 100179 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। जिसमें से संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.56 जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 58.80 रहा।

इसी प्रकार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिये 94255 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था जिसमें 92020 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 76039 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। इसमें संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.76 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 54.14 रहा।

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की श्रेष्ठता सूची में शतप्रतिशत अंक लाकर जे.बी.एस. बालिका इंटर काॅलेज गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियंशी रावत ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। जबकि जनता एच.एस.एस. मनीपुर चाका, रूद्रप्रयाग के छात्र शिवम मलेथा ने 99.60 फीसदी अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

तृतीय स्थान पर एस.वी.एम. इंटर काॅलेज श्रीकोट गंगानाली, पौड़ी गढ़वाल के छात्र आयुष रहे जिन्होंने 99 फीसदी अंक प्राप्त किये। इसी प्रकार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विवेकानंद इंटर काॅलेज रानीधारा रोड़, अल्मोड़ा के छात्र पीयूष खोलिया एवं एचजीएस एसवीएम इंटर काॅलेज कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, नैनीताल की छात्रा कंचन जोशी ने संयुक्त रूप से कुल 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर श्रेष्ठता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जबकि ए.पी. इंटर काॅलेज जवाहर नगर रूद्रप्रयाग के छात्र अंशुल नेगी ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एस.वी.एम इंटर काॅलेज आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून के छात्र हरीश चंद्र बिजल्वाण एवं गोस्वामी गणेश दत्त एस.वी.एम इंटर काॅलेज उत्तरकाशी के छात्र आयुष अवस्थी ने संयुक्त रूप से कुल 96 फीसदी अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+