UK Board Topper 2023: कारपेंटर के बेटे ने कर दिया कमाल, हाईस्कूल टॉपर सुशांत बनना चाहता है सॉफ्टवेयर इंजीनियर
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सुशांत चंद्रवंशी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। सुशांत के पिता ध्रुव प्रसाद राजवंशी उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ बाजार में फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। मां ललिता देवी गृहणी हैं।

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंको के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है। सुशांत टिहरी जिले के थौलधार भागीरथी उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर कंडी-छाम के छात्र हैं। सुशांत के पिता ध्रुव प्रसाद राजवंशी उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ बाजार में फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। मां ललिता देवी गृहणी हैं।
Recommended Video
पिता को था बेटे पर भरोषा, टॉप करेगा
सुशांत के टॉप करने पर परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। पिता ध्रुव प्रसाद ने बताया कि बेटा बचपन से ही पढ़ाई में होशियार है। स्कूल के टीचर पहले से ही सुशांत के बेहतर प्रदर्शन का दावा कर रहे थे। पिता को अपने बेटे पर भरोषा था कि बेटा टॉप करेगा। इसके लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की। स्कूल में जो पढ़ाया जाता वह उसको घर में ही रहकर सही से याद कर प्रैक्टिस करता। सुशांत मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।
सालों से चिन्यालीसौड़ में रहकर फर्नीचर का काम कर रहे
इसके लिए वे सभी शिक्षक का आभार जता रहे हैं कि सभी शिक्षकों ने उनके बेटे की काफी मदद की है। पिता ध्रुव ने बताया कि सालों से उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में रहकर फर्नीचर का काम कर रहे हैं। किसी तरह से घर का पालन पोषण करते हैं। घर में सुशांत से बड़ी एक बहिन अनुष्का है जो कि पॉलिटेक्निक कर रही हैं। सुशांत का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। पिता चाहते हैं कि बेटे का सपना पूरा हो। सुशांत ने गणित विषय में 100, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत में 99-99, हिंदी में 98 और अंग्रेजी में 95 नंबर हासिल किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications