लड़की ने फेसबुक पर टीचर को जाल में फंसाया, जन्मदिन के बहाने बुलाया घर और फिर कर दिया कांड
Honey Trap: अगर आपलोग भी सोशल मीडिया जमकर उपयोग करते हैं तो सावधान होकर इसका उपयोग करें नहीं तो हनीट्रैप के जाल में फंसने के बाद मुसीबत में पड़ जाएंगे।

Teacher Honeytrap Case: देश में करोड़ों लोग सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन इनमें से कई लोग ऐसे हैं जो बिना सावधानी बरते इसका उपयोग करते हैं। ऐसे ही लोग किसी बड़ी मुसीबत में पड़ जाते हैं। खासकर आजकल के युवा वर्ग इसके शिकार हो रहे हैं जो कि जोश में होश खो बैठते हैं। अब बताते हैं क्या है मामला? दरअसल यह मामला उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर का है जहां हनी ट्रैप का मामला सामने आया है।
जानें क्या है पूरा मामला?
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एक गिरोह ने एक शिक्षक को सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप (Honeytrap) का शिकार बना लिया। हुआ यूं कि पति-पत्नी और उनके दो अन्य साथियों ने मिलकर एक शिक्षक को फेसबुक पर अपने जाल में फंसा लिया। दरअसल, पत्नी ने शिक्षक से पहले दोस्ती की। जब दोस्ती परवान चढ़ा तो अपने जन्मदिन पर घर बुला लिया। इसके बाद पत्नी उस शिक्षक के साथ अश्लील हरकत करने लगी। फिर क्या था उल्टा औरत ने शोर मचाना शुरू कर दिया। औरत की चिल्लाने की आवाज सुन उसका पति और अन्य साथी आ गए। सभी ने टीचर से मारपीट की और वीडियो बना लिया।
शिक्षक ने सुनाई आपबीती, लूटपाट भी हुई
दरअसल, 21 अप्रैल को लड़की ने अपना जन्मदिन मनाने के बहाने टीचर को जसपुर खुर्द स्थित एक मकान पर बुलाया। शिक्षक जैसे ही घर में प्रवेश किया और थोड़ी देर बैठा तो उधर से लड़की आई और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगी। इसके बाद पीछे से तीन लड़के आ गए और जबरदस्ती उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। फिर विरोध करने पर शिक्षक के साथ मारपीट भी की। आरोपियों ने 30 हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये गूगल पे के जरिये ले लिए। बाद में आरोपी उन्हें चीमा चौराहे के पास छोड़कर चले गए, लेकिन शिक्षक की स्कूटी, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल अपने साथ ले गए।
चारों आरोपी गिरफ्तार
शिक्षक की शिकायत के बाद मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने सभी चारों आरोपी को दबोच लिया। लड़की के दो दोस्त व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब अपने तरीके से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से लूटा सामान भी बरामद हो गया है। ssp ने गिरोह का भंडाभोड़ करने के लिए पुलिस टीम को बधाई भी दी और इनाम के रूप में ढाई हजार रुपये देने की भी घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications