दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का मसूरी में हुआ दर्दनाक अंत, शादी से इनकार करने पर भाई बहन ने किया कत्ल

2 साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का मसूरी के एक होटल में हत्या के साथ अंत हो गया। इस हत्या के मामले में पुलिस ने भाई बहन को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने चाकू से गला रेत कर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। युवती का आरोप है कि युवक उससे शादी से इनकार कर रहा था। जिसके बाद उसने अपने भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या की साजिश रच डाली।

Two years long love affair ended painfully Mussoorie, brother sister hatya refusing to marry

मसूरी के भट्टा गांव में पुलिस को एक होटल से एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की तो कमरे में एक अन्य युवक और युवती के होने की जानकारी मिली। मृतक की शिनाख्त कपिल चौधरी निवासी आदर्श नगर रुड़की के रुप में हुयी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरों में एक कार मे मृतक के साथ एक लड़का व एक लड़की का होटल में आना अगले​ दिन तड़के सुबह केवल एक लड़का व एक लड़की का कार से फरार होना जानकारी में आया।

गाड़ी मृतक की पाई गई और जो युवती मृतक के साथ थी उसकी पहचान परिजनों ने दिल्ली निवासी कुदरत के रुप में की। इसके बाद पुलिस ने युवती कुदरत और भाई अब्दुल्ला ​को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि अब्दुल्ला उसका सगा भाई है। मृतक कपिल से वह दिल्ली में करोलबाग मार्केट में पहली बार करीब दो साल पहले मोबाईल की दुकान में मिली। जहां से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। युवती का कहना है कि कपिल ने उससे शादी करने का वादा किया था लेकिन अब वह अपने घरवालों के कहने पर कहीं और शादी करने जा रहा था।

शादी की बात सुनकर उसने अपने छोटे भाई अब्दुल्ला को बताई और मिलकर कपिल को मारने की प्लानिंग की। युवती ने पहले कपिल को फोन कर मिलने को कहा तो वह तैयार हो गया। इसके बाद उन्होंने मसूरी घूमने की प्लानिंग की। कपिल की कार से मसूरी पहुंचे और होटल लेकर रात में गहरी नींद में सोते समय कपिल का चाकू से गला काट दिया। कपिल के मरने के उसके शव को बैड के नीचे छुपा दिया और खून से सनी चादर, तकिये के कवर व चाकू को होटल के पीछे झाडियों में फेक दिया।

इसके बाद कपिल की कार लेकर दोनों भाई बहन फरार हो गए। युवती ने बताया कि वह कपिल से बहुत प्यार करती थी, उसने हाथ की कलाई पर उसका नाम भी लिखा रखा है पर वह मुझे धोखा दे रहा था, जिस कारण गुस्से में आकर अपने भाई के साथ मिलकर कपिल का चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+