दिल्ली से देहरादून घूमने आए दो पर्यटकों की नदी में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ नहाने के लिए उतरे थे
दिल्ली से देहरादून घूमने आए दो पर्यटक नदी में नहाते समय डूब गए। एसडीआरएफ ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है।
घटना देहरादून- सहस्त्रधारा पार्किंग के पास नदी की है। जहां दोनों नहाने उतरे थे। दोनों युवक दिल्ली के सुल्तानपुरी के रहने वाले थे।

आज 01 अगस्त 2024 को देहरादून आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि सहस्त्रधारा पार्किंग के पास 02 व्यक्ति नदी में बह गए, जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
स्थानीय लोगों द्वारा एसडीआरएफ टीम को बताया गया कि उक्त दोनों व्यक्ति नदी किनारे नहा रहे थे व अचानक दोनों व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरे पानी में बह गए। एक व्यक्ति के शव को स्थानीय लोगों द्वारा निकाल लिया गया था जबकि दूसरा व्यक्ति लापता था। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर दूसरे व्यक्ति की गहन सर्चिंग के दौरान उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
थाना राजपुर से मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल से 300 से 400 मीटर आगे पुलिस टीम द्वारा नदी में बहे दोनो युवकों के शव बरामद किये गये। बताया गया कि दोनो युवक अपने अन्य मित्रों के साथ दिल्ली से देहरादून घूमने के लिये आये थे।
आज सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान उनके से एक युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया, जिसे बचाने के लिये उसके दो अन्य साथियों ने नदी में छलांग लगा दी, परन्तु नदी का बहाव तेज होने के कारण उनमें से 02 युवक नदी के तेज बहाव में बह गये तथा 01 युवक को मौके पर मौजूद लोगों द्वारा नदी से बाहर निकाल लिया गया।
मृतको के नाम :-
- इंद्रपाल, 40 वर्ष, निवासी:- सुल्तानपुरी, दिल्ली।
- भूपेंद्र सिंह राणा, उम्र- 43 वर्ष, निवासी:- सुल्तानपुरी, दिल्ली।












Click it and Unblock the Notifications