कर्नाटक से भाग कर उत्तराखंड आई महिला से टिहरी में ट्रक ड्राइवर ने किया दुष्कर्म

टिहरी गढ़वाल। झारखंड, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में रेप-गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटनाओं के बाद अब उत्तराखंड़ में भी एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। यहां कर्नाटक की एक महिला के साथ टिहरी जिले के कंडीसौड़ में एक अज्ञात ट्रक चालक ने ट्रक में युवती के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Truck driver physical attack by Karnataka woman in Uttarakhand

कंडीसौड़ के राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कर्नाटक की एक 28 साल की महिला अपने परिवार के साथ झगड़ा होने के बाद घर से भाग आई थी। महिला 28 नवंबर को चंबा पहुंची, वहां से एक ट्रक में बैठकर कंडीसौड़ की तरफ आई। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक ने रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक महिला को रास्ते में फेंक कर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को महिला की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और कर्नाटक में उसके रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है। सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ट्रक ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+