AAP प्रमुख केजरीवाल का आराेप- त्रिपुरा निवासी MBA छात्र की देहरादून में हत्‍या उसकी पहचान के कारण की गई

भाजपा शासित उत्तराखंड के देहरादून में नस्लभेद के चलते हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल त्रिपुरा के छात्र की दुखद मौत पर आम आदमी पार्टी ने गहरी चिंता जताई है। "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्र की मौत को बेहद चौंकाने वाला और हृदयविदारक बताया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा निवासी एमबीए छात्र की देहरादून में सिर्फ उसकी पहचान के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एमबीए छात्र की हत्या न सिर्फ एक अपराध है, बल्कि पूरी व्यवस्था पर एक कलंक है। ऐसे घृणित अपराधों के खिलाफ देश को एक राष्ट्रीय कानून की जरूरत है।

सोमवार को एक्स पर देहरादून में नस्लभेद के चलते त्रिपुरा के छात्र की हत्या की खबर को साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह खबर बेहद चौंकाने वाली और हृदयविदारक है। त्रिपुरा के एक युवा एमबीए छात्र की देहरादून में सिर्फ उसकी पहचान के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

aap

केजरीवाल ने कहा, यह केवल एक अपराध नहीं है, बल्कि पूरी व्यवस्था पर एक कलंक है। अरविंद केजरीवाल ने मांग की कि देश को नस्लवाद और घृणित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एक राष्ट्रीय कानून की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय त्वरित और मिसाल कायम करने वाला होना चाहिए।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा शासित उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र अंजेल चकमा की हत्या कर दी गई। इस छात्र की हत्या इसलिए हुई, क्योंकि उसने नस्लीय टिप्पणी का विरोध किया और हमलावरों को नस्लीय टिप्पणी करने से मना किया। जिसके बाद हमलावरों ने अंजेल चकमा को सरेआम सड़क पर पीटा और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+