यात्रीगण ठगों से सावधान, केदारनाथ में हेली सर्विस, ठहरने और दर्शन के नाम पर लाखों की ठगी

केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर टिकट और ठहरने के नाम पर ठगी

देहरादून, 17 मई। चारधाम यात्रा के शुरु होते ही हेली सर्विस के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस साइबर सेल में अब तक ठगी के तीन केस दर्ज हो चुके हैं। केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर टिकट और टहरने के लिए कमरों की बुकिंग के लिए एक महिला यात्री से ऑनलाइन 1 लाख 8 हजार की ठगी हुई है। महिला ने गुप्तकाशी थाने में तहरीर दी है।

Travelers beware of thugs, cheating of lakhs in the name of heli service, stay and darshan in Kedarnath

टिकट, रूकने और दर्शन के एवज में 1 लाख 8 हजार रुपए
पुलिस साइबर सेल में अब तक ठगी के तीन केस दर्ज हो चुके हैं। हैदराबाद निवासी एक महिला ने बताया कि उन्होंने केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग का प्रयास किया। इस दौरान एक मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल आई। जिसने हेली कंपनी का प्रतिनिधि बताया। जिसने हेलीकॉप्टर टिकट, केदारनाथ में रूकने और दर्शन आदि के एवज में 1 लाख 8 हजार रुपए ऑनलाइन जमा करा लिए। जब म​हिला अपने दल के साथ गुप्तकाशी पहुंचे तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि उनके टिकट बुक नहीं हुए हैं।

अब तक सामने आ चुके केस
देहरादून निवासी परिवार को केदारनाथ जाना था। उन्होंने गूगल पर सर्च किया तो बुकिंग साइट पर एक फोन नंबर मिला। संपर्क करने पर दावा किया गया कि हेली सर्विस की 30 फीसदी बुकिंग उनके पास है। पीड़ित को 26 टिकट बुक करने के एवज में प्रति यात्री किराया 4620 रुपये बताया। पीड़ित ने खाते में 1.17 लाख रुपये जमा करा दिए। एक दूसरे मामले में महाराष्ट्र निवासी परिवार को केदारनाथ के दर्शन करने के लिए गूगल पर सर्च किया। नंबर से संपर्क किया तो उन्हें फाटा से प्रति यात्री 4720 रुपये किराया बताया गया। परिवार के 28 लोगों की बुकिंग के एवज में बैंक खाते में 1.18 लाख रुपये जमा कराए गए।
सिर्फ यहां कराएं बुकिंग
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की ओर से जानकारी दी गई है कि केदारनाथ धाम यात्रा के लिए कोई भी बुकिंग केवल आधिकारिक,विश्वसनीय वेबसाइट से ही करें। इसके लिए Cyber Helpline 1930 पर जानकारी ले सकते हैं। और बुकिंग के लिए https://heliservices.uk.gov.in पर ही बुकिंग करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+