घूमने फिरने और रोमांच के शौकीन तो हो जाएं तैयार, कार्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी जानिए कब से होगी शुरू
Uttarakhand news: घूमने फिरने और जंगल सफारी के रोमांच के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। कार्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी की तैयारी शुरू हो गई है। 15 अक्तूबर से बिजरानी गेट खुलेगा। जिसके बाद सफारी शुरू हो जाएगी। पहले बिजरानी गेट खोला जाना है
बिजरानी के अलावा अन्य गेट 15 नवंबर से खुलेंगे। वाहनों के पंजीकरण के लिए प्रक्रिया को शुरू किया गया है।
मानसून पूरा होने के बाद जंगल सफारी शुरू हो जाती है। पहले बिजरानी गेट खोला जाना है, वहां पर काम किया जा रहा है। पुलिया समेत अन्य जगह की मरम्मत की जा रही है।

कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन मोटर मार्ग को ठीक करने के साथ ही वाहनों के पंजीकरण को लेकर काम शुरू किया गया है। तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो रेंज में नाइट स्टे की सुविधा शुरू करने को लेकर कार्य चल रहा है। सीटीआर में हर वर्ष साढ़े तीन लाख से अधिक लोग बाघ समेत अन्य वन्यजीवों को देखने के लिए पहुंचते हैं। छह गेट के माध्यम से डे सफारी होती है। नाइट स्टे की भी सुविधा रहती है।
- कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन सबसे लोकप्रिय पर्यटन जोनों में से एक माना जाता है, जहां हर साल देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
- कॉर्बेट पार्क के खुलने को लेकर स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों में भारी उत्साह है।
- हर साल 30 जून को पार्क बंद होता है। जिसके बाद 15 अक्टूबर का खुलते हैं। इसके खुलते ही पर्यटन गतिविधियां तेज हो जाती हैं।
- कॉर्बेट प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
- जंगल में सफारी के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें। जैसे हॉर्न का प्रयोग न करना, प्लास्टिक न फैलाना और वन्यजीवों से उचित दूरी बनाए रखना।
- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर से 30 जून तक पर्यटन सीजन रहता है। मानसून के दौरान (जुलाई से सितंबर) पार्क को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता है, ताकि जंगल के रास्तों और वन्यजीवों को आराम मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications