होली से पहले देहरादून में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को रौंदा, चार की मौत, 2 घायल

Dehradun accident: देहरादून में एक बार फिर तेज रफ्तार ने चार लोगों की जान ले ली। राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे चार मजदूरों को रौंद दिया। इसके बाद तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर टक्कर मारते हुए दो अन्य लोगों को भी घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि लग्जरी कार मसूरी की तरफ से तेज रफ्तार से आई और हादसे को अंजाम दिया।कार चालक ने हादसे को अंजाम देने के बाद कार को रोकने के बजाय तेजी से भगा दिया। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही।

Tragic accident Dehradun before Holi high speed car ran over 6 people four dead 2 injured

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत उत्तरांचल हॉस्पिटल, निकट साई मन्दिर के पास सड़क पर एक चंडीगढ़ नम्बर की लग्जरी कार चालक ने वाहन को तेजी व खतरनाक ढंग से चलाते हुए पैदल जा रहे 04 मजदूरों व एक स्कूटी को टक्कर मार दी।

जिसमें पैदल जा रहे 04 मजदूरों (1) मंशाराम पुत्र रामबहादूर, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 30 वर्ष (2) रंजीत, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 35 वर्ष व 02 अन्य अज्ञात व्यक्तियों को मौके पर उत्तराचंल हास्पिटल के डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों (1) धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तडीयामा, जिला हरदोई उत्तरप्रदेश, हाल निवासी साई मन्दिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर तथा (2) मो0 शाकिब पुत्र मो0 जहीर निवासी हसनपुर थाना बाजपटटी, जिला सीतामणी, बिहार, हाल निवासी उत्तरांचल हास्पिटल दुर्घटना में घायल हो गये, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए उत्तरांचल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दून राजकीय चिकित्सालय रैफर किया गया । दुर्घटना में घायल दोनो व्यक्तियों के पैर में चोट लगी है, जिनका इलाज जारी है।

कार सवार व्यक्ति की तलाश के लिए तत्काल कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को अवगत कराते हुए पुलिस द्वारा संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मृतकों के सम्बंध में जानकारी करने पर उक्त मृतकों का काठबंगला क्षेत्र नदी पार में रहने तथा शिवम नाम के ठेकेदार के अधीन कार्य करने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली गई।

नाम/पता मृतक

  • मंशाराम पुत्र रामबहादूर, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 30 वर्ष
  • रंजीत, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयोध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 35 वर्ष
  • बलकरण पुत्र नौमीलाल निवासी जगजीतपुर बाराबंकी उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष।
  • दुर्गेश निवासी गोरिया रुदौली जिला फैजाबाद

नाम/पता घायल

  • धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तडीयामा, जिला हरदोई उत्तरप्रदेश, हाल निवासी साई मन्दिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर, देहरादून।
  • मो0 शाकिब पुत्र मो0 जहीर निवासी हसनपुर थाना बाजपटटी, जिला सीतामणी, बिहार, हाल निवासी उत्तरांचल हास्पिटल, निकट सांई मन्दिर, राजपुर रोड, देहरादून।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+